ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
मध्यप्रदेश

उज्जैन: पता नहीं बताने पर आंखों में झोंकी मिर्च, लोहे के डंडे से पीटा… चीखता रहा इंजीनियर

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक सिंचाई विभाग के इंजीनियर की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई की. इंजीनियर ने वर्कशॉप में काम करने के दौरान कुछ युवकों की बात का जवाब नहीं दिया. इस बात से नाराज होकर पहले युवकों ने इंजीनियर की आंखों में मिर्च डाली. उसके बाद उन्होंने लोहे की रोड से इंजीनियर और सहायक कर्मचारी की पिटाई कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

ये मामला उदयन मार्ग से सामने आया है, जहां सिंचाई विभाग की वर्कशॉप मे इंजीनियर अजय कुमार जेमनी सहायक कर्मचारी लक्ष्मण सिंह के साथ रोज की तरह काम कर रहे थे. तभी वहां चार युवक पहुंचे और उन्होंने जेसीबी रिपेयर करने वाले के बारे में पूछा. इंजीनियर अजय कुमार किसी जेसीबी वाले को नहीं जानते थे. इसलिए उन्होंने इन लोगों को इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं होने की बात कही और फिर अपना काम करने लगे.

आंखों में मिर्च डालकर की पिटाई

इसके बाद वह चारों युवक चले गए, लेकिन थोड़ी ही देर बाद फिर लौट कर आए और इंजीनियर की आंखों में मिर्च डाल दी. इसके बाद उन्होंने अजय की लोहे की रोड से पिटाई करना शुरू कर दी. इंजीनियर ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन आंखों में मिर्च होने की वजह से वह कुछ नहीं कर पाए. जब कर्मचारी लक्ष्मण सिंह उन्हें बचाने पहुंचा, तो युवकों ने उसे भी नहीं छोड़ा और उस पर भी हमला कर दिया. घटना में इंजीनियर अजय कुमार और सहायक कर्मचारी लक्ष्मण सिंह दोनों घायल हो गए.

हमलावरों को नहीं जानते इंजीनियर

इस पूरे मामले में माधव नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. इस मामले में पुलिस वर्कशॉप के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है, जिससे कि हमला करने वाले युवकों का कोई सुराग हाथ लग सके. अजय कुमार भी हमला करने वाले चारों युवकों नहीं जानते. अजय ने कहा कि उन्होंने इन युवकों को नहीं देखा है. न जाने वो कौन से जेसीबी रिपेयर करने वालों की जानकारी मुझसे जानना चाह रहे थे, लेकिन मैं किसी भी जेसीबी वाले को नहीं जानता हूं. मुझ पर हमला करने के बाद यह हमलावर नई पुलिस कॉलोनी की और भागे थे.

Related Articles

Back to top button