ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
मध्यप्रदेश

इस जगह पर बन सकता है पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का स्मारक, केंद्र ने परिवार को दिए ये विकल्प

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के निर्माण की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ने दिल्ली में कुछ स्थानों को सुझाव के रूप में चुना है, जहां उनका स्मारक बनाया जा सकता है। मनमोहन सिंह के परिवार को इन जगहों में से कोई एक स्थान चुनने के लिए कहा गया है, ताकि स्मारक के निर्माण का काम शुरू किया जा सके।

हालांकि, इसके लिए सबसे पहले एक ट्रस्ट का गठन करना जरूरी है, क्योंकि नई नीति के तहत जमीन केवल ट्रस्ट को ही आवंटित की जा सकती है। ट्रस्ट बनने के बाद, स्मारक के लिए आवेदन किया जाएगा और फिर सीपीडब्ल्यूडी (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग) के साथ एमओयू (स्मारक निर्माण का समझौता) पर दस्तखत होंगे।

यहां दी जा सकती है जमीन
सूत्रों के मुताबिक, डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए राजघाट, राष्ट्रीय स्मृति स्थल या किसान घाट के पास एक से डेढ़ एकड़ जमीन की संभावना जताई जा रही है। शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने इस क्षेत्र का दौरा भी किया है। इसके अलावा यह भी संभावना है कि उनका स्मारक नेहरू-गांधी परिवार के नेताओं की समाधियों के पास बने, जहां पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और संजय गांधी की समाधियां स्थित हैं।

26 दिसंबर को निधन
डॉ. मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुआ था। वह 92 वर्ष के थे और उम्र संबंधित समस्याओं के कारण उनका निधन हुआ। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया 28 दिसंबर को नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर की गई। भारत और दुनियाभर के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

7 दिन का राष्ट्रीय शोक 
केंद्र सरकार ने उनके निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया और घोषणा की कि उनका स्मारक दिल्ली में बनाया जाएगा। 29 दिसंबर को, मजनू का टीला स्थित गुरुद्वारे में उनकी अस्थियों को रखा गया और शबद कीर्तन, पाठ, तथा अरदास के बाद उनके परिवार ने इन अस्थियों को यमुना में विसर्जित किया।

Related Articles

Back to top button