ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
टेक्नोलॉजी

WhatsApp Call Record करने के लिए ये ट्रिक आएगी काम

वॉट्सऐप यूजर्स को एक परेशानी जो सबसे ज्यादा होती है वो ये है कि वॉट्सऐप कॉल को रिकॉर्ड कैसे करें. इसलिए यहां हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताएंगे जिसमें आप कॉल्स को रिकॉर्ड कर सकेंगे. नॉर्मल फोन कॉल्स को रिकॉर्ड करना तो सभी को आता है. लेकिन वॉट्सऐप कॉल को रिकॉर्ड करने के लिए इस प्रोसेस को फॉलो करना होगा. इसके लिए आपको किसी दूसरे ऐप की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

आजकल लोग नेटवर्क की दिक्कत के वजह से वॉट्सऐप पर ही कॉल करते हैं. आइए आपको बताते हैं कि आप अपने ही फोन में कॉल्स को रिकॉर्ड कैसे कर सकते हैं.

वॉट्सऐप कॉल रिकॉर्ड करने के लिए आसान ट्रिक

वॉट्सऐप कॉल रिकॉर्ड करने के लिए इस प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं. जिस वॉट्सऐप कॉल को रिकॉर्ड करना चाहते हैं उस कॉल के दौरान अपने फोन की स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऑन कर दें. एक बात का ध्यान रखें कि स्क्रीन रिकॉर्डिंग के दौरान मीडिया एंड माइक का ऑप्शन सलेक्ट कर के इसे ऑन जरूर करें.

  • इस तरीके से आपके फोन में वॉट्सऐप कॉल भी रिकॉर्ड हो जाएगी. उस दौरान आपके फोन की एक्टिविटी भी रिकॉर्ड होती रहती है. हालांकि हो सकता है कि रिकॉर्डिंग में सामने वाले की आवाज उतनी क्लीयर ना सुने. लेकिन ये आपके बेसिक यूज और एविडेंस के तौर पर रखने के काम आ ही सकती है.
  • अगर आप आईफोन चलाते हैं तो अपनी स्क्रीन रिकॉर्डिंग में माइक्रोफोन ऑन करके वॉट्सऐप कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं. इससे आपकी और सामने वाले की वॉइस दोनों रिकॉर्ड हो जाती हैं. अगर आप क्लीयर वॉयस रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो फोन में नॉइस कैंसिलेशन फीचर ऑन कर लें. आईफोन यूजर्स को क्लीयर वॉट्सऐप कॉल रिकॉर्डिंग मिलेगी.

ऐप्स के जरिए वॉट्सऐप कॉल रिकॉर्डिंग

अगर आप स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए वॉट्सऐप कॉल रिकॉर्ड नहीं करना चाहते हैं तो कॉल रिकॉर्डिंग ऐप की मदद ले सकते हैं. लेकिन ये थर्ड पार्टी ऐप्स है. Cube ACR ऐप पॉपुलर ऐप्स में से एक है. ये नॉर्मल कॉल के साथ वॉट्सऐप कॉल को भी आसानी से रिकॉर्ड कर सकता है. इसके अलावा वीआईपी कॉल्स का भी रिकॉर्ड रख सकता है.

इस ऐप के अलावा आप Salestrail ऐप का भी सहारा ले सकते हैं. ये एक प्रीमियम कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्लिकेशन है. इसके जरिए वॉट्सऐप और नॉर्मल कॉल्स को रिकॉर्ड किया जा सकता है. इन दोनों ऐप्स को आप गूगल प्ले स्टोरी और एपल ऐप स्टोर दोनों से इंस्टॉल कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button