ब्रेकिंग
Chandigarh Crime: सेक्टर 22B में मंदिर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, ऑटो सवार एक युवक की मौत, 2 घायल Kheda Murder Case: चरित्र पर शक में हैवान बना पति, गूगल पर सजा सर्च कर गर्भवती पत्नी को दी खौफनाक मौ... Earthquake Today: 3 घंटे के भीतर 4 देशों में लगे भूकंप के झटके, तिब्बत में फिर कांपी धरती भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग
खेल

रोहित शर्मा बाहर, ऑस्ट्रेलिया में ये खिलाड़ी करेगा डेब्यू? ऐसी होगी टीम इंडिया की Playing XI

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. सीरीज का आखिरी मुकाबला शुक्रवार 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा. भारतीय टीम फिलहाल 1-2 से पीछे चल रही है. ट्रॉफी को रिटेन करने के लिए अब ये मैच हर हाल में जीतना होगा. इसके लिए टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मजबूत प्लेइंग इलेवन उतारना चाहेगी, जिसकी तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है. रोहित शर्मा का पांचवें टेस्ट से बाहर होना तय माना जा रहा है. रोहित के बाहर होने से शुभमन गिल की वापसी की पूरी उम्मीद है. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच खेलने का मौका मिल सकता है.

सिडनी में होंगे 4 बड़े बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिडनी टेस्ट में भारतीय टीम 4 बड़े बदलाव कर सकती है. मुकाबले से एक दिन पहले दावा किया गया है कि खराब फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा ने खुद को इस मुकाबले से बाहर रखने का फैसला किया है. उन्होंने इसकी जानकारी चीफ सेलेक्टर अजीत अगर और टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को दे दी है. उनकी जगह शुभमन गिल को मौका दिया जा सकता है. वो नंबर 3 पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं. ऐसे में एक और बदलाव लाजिमी है. केएल राहुल फिर से ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं.

प्लेइंग इलेवन का तीसरा अहम चेंज गेंदबाजी में किया जा सकता है. मेलबर्न टेस्ट में खेलने वाले तेज गेंदबाज आकाश दीप बैक इंजरी के कारण टीम से बाहर हो गए हैं. इसलिए अब अंतिम मुकाबले में प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिए जाने की खबर सामने आई है. बता दें वो 2 टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका में खेल चुके हैं लेकिन पहली बार ऑस्ट्रेलिया में खेलने वाले हैं. इसका मतलब एक तरह से उनके लिए ये कंगारू टीम की धरती पर टेस्ट डेब्यू होगा.

बुमराह को फिर मिलेगी कप्तानी

सिडनी टेस्ट का चौथा सबसे बड़ा बदलाव कप्तानी को लेकर होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा के नहीं होने पर टीम की कमान वापस पर्थ टेस्ट के विजेता जसप्रीत बुमराह को दे दी जाएगी. यानि वो अंतिम मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने भी अंतिम मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. कप्तान पैट कमिंस ने सीरीज के आखिरी टेस्ट के लिए बड़ा कदम उठाते हुए एक बदलाव किया और मिचेल मार्श को बाहर कर दिया है. उन्होंने मार्श की जगह ऑलराउंडर ब्यू वेब्स्टर को मौका दिया है. वेब्स्टर भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे.

टीम इंडिया की प्लेइंग XI:

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI:

सैम कॉन्स्टस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेब्स्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन लॉयन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड

Related Articles

Back to top button