ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
मध्यप्रदेश

पहले पत्नी को मारा फिर घर से 50 किमी दूर ले जाकर जलाया शव, अस्थियां चंबल में फेंकी

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। जहां पति ने अपने घर में पत्नी की हत्या की और दूसरे जिले 50 किलोमीटर दूर मुरैना में जाकर लाश जला दी और उसके बाद राजस्थान की चंबल नदी में अस्थियां बहा दी। ताकि उसके खिलाफ कोई सबूत न मिले। इतना ही नहीं शातिर पति ने उसकी लाश को ठिकाने लगाने के बाद खुद ही थाने पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। ताकि उसके रिश्तेदारों और पत्नी के मायके वालों को उसके ऊपर किसी भी तरह का कोई शक ना हो। लेकिन वह अपने ही जाल में फंस गया और पकड़ा गया। हैरान कर देने वाला यह पूरा मामला ग्वालियर शहर के थाटीपुर इलाके का है।

पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पुलिस की पकड़ में है,पुलिस के द्वारा उस हत्यारे से हत्या के राज को उगलवाने के लिए फिर से चंबल नदी के  उस स्पॉट पर पहुंची, जहां पर की उसके द्वारा उसकी अस्थियों को फेंका गया था। पुलिस की एक टीम लगातार उस जगह की सर्चिंग कर अस्थियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत न्यू सुरेश नगर स्थित सरकारी मल्टी में रहने वाला दीनू टैगोर एक निजी कंपनी में कार्यरत है। उसकी शादी कुछ महीने पहले पुरानी छावनी निवासी चंचल जाटव से हुई थी क्योंकि दीनू आदतन शराबी था तो आए दिन घर में झगड़ा होना एक आम बात थी परंतु 31 दिसंबर की वह काली रात दीनू ने शराब पीने के बाद फिर से झगड़ा किया और झगड़ा इतना बढ़ गया। उसने अपनी पत्नी चंचल की हत्या कर दी। पकड़े जाने के डर से उसने योजना बनाई और कॉल करके बाकायदा एक एंबुलेंस बुलाई। अपनी पत्नी की बीमारी का बहाना बनाते हुए रोते हुए अस्पताल का कहकर पत्नी की डेडबॉडी को एंबुलेंस से सीधी अपने पैतृक गांव मुरैना की कैमराकला पहुंचा। यहां उसने चुपके से पत्नी की लाश को जला डाला फिर उसकी अस्थियों और उसकी राख़ को चंबल में फेंक कर ग्वालियर वापस लौट आया और थाटीपुर थाना पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। साथ ही चंचल के मायके वालों को पत्नी के गुम होने की बात कही।

चंचल के मायके वाले बेटी की मौत की खबर लगते ही घबराते हुए ग्वालियर पहुंचे। उन्होंने दामाद दीनू से घटना के बारे में जानकारी लेनी चाही तब उसने अटपटे से जवाब दिए। इस बात पर उनको कुछ शक हुआ तब लड़की के परिजनों के द्वारा थाने में इस घटना की जानकारी दी गई। पुलिस के द्वारा आरोपी को जब पकड़कर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने सारे राज उगल दिए। किस तरह उसने अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक महिला की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ चल रही है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button