ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
देश

सिंधी समाज 11 जोड़ों का निश्शुल्क कराएगा विवाह, सामूहिक विवाह के लिए पंजीयन शुरू

रायपुर। सिन्धु एकता संघ सिंधी समाज रायपुर की ओर से इस वर्ष भी निश्‍शुल्‍क सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। सिंधी समाज यह आयोजन लगातार 19वें कर रहा है। संघ के संस्थापक सुभाष बजाज व अध्यक्ष चंद्र कुमार माखीजा जानकारी देते हुए बताया कि सिंधी समाज के मध्यम वर्ग को राहत देना ही आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। सामूहिक विवाह के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इस आयोजन में विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़ों को घर गृहस्थी बसाने के लिए जरूरी सभी सामग्री उपहार स्‍वरूप दी जाएगी। इसके अलावा इस आयोजन में शामिल जोड़े अलग से रिसेप्‍शन का आयोजन नहीं करेंगे। सभी जोड़ों की की बारात एकसाथ निकाली जाएगी। सुबह से शाम तक के कार्यक्रम तय समय पर होंगे। वहीं दूल्हा-दुल्हन के लिए नृत्य का भी आयोजन किया जाएगा।

पंजीयन कराने के लिए इनसे करें संपर्क

सामूहिक विवाह में इच्छुक समाज के लोग पंडरी में ज्ञानू उदासी और नर्मदापारा में संतोष डोडानी से मिलकर पंजीयन की प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं। इसके अलावा अन्‍य शहरों में तिल्दा में विजय वाधवानी, भाटापारा में राजेश छाबड़िया और कैलाश बालानी से संपर्क करना होगा। इसके अलावा धमतरी में हीरा नरसिंघानी, दुर्ग में राम खत्री, राजनांदगांव में गुरमुख वाधवा, बिलासपुर में गोवर्धन लालवानी व मनोहर खटवानी से मिलकर पंजीयन की प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।

बैठक कर लिए गए गई निर्णय

सिन्धु एकता संघ की आम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नौ जनवरी 2022 को झूलेलाल धाम श्यामनगर रायपुर में आयोजन के लिए तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से भारत चंदवानी ,सुभाष बजाज, चंद्र कुमार माखीजा, ज्ञानू उदासी, महेश दरयानी, तनेश आहूजा, श्याम गजवानी, रिक्की जुड़ानी, सूरज जेठानी, सुरेंद्र जसरानी, प्रेम सोनी, संगीत बजाज कुमार बोधवानी, चंदन पंजवानी, योगेश नानवानी, राकेश लुडवानी, राजू चंदनानी, मनोहर नागदेव, महेश वाधवानी, भरत मन्धानी, देवेंद्र माखीजा, सागर खटवानी, अमित मूलचंदानी समेत आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button