ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
देश

पेट्रोल, डीजल पर 25 प्रतिशत टैक्स हटाने की मांग

 बिलासपुर। पेंड्रा, गौरेला में प्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर 25 प्रतिशत टेक्स हटाने की मांग को लेकर भाजयुमो जिला-पेंड्रा-गौरेला-मरवाही द्वारा जिला मुख्यालय में पेंड्रा पेट्रोल पंप के सामने विरोध प्रदर्शन भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकुर गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।
इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती दर पर चिंता करते हुए दीपावली पर 10 रुपये तक रेट घटाया है और साथ ही देश के भाजपा शासित प्रदेशों में भी प्रदेश सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों में वेट टेक्स कम किया है जिससे जनता को राहत मिली है लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में वेट टेक्स खत्म नही किए जिससे छत्तीसगढ़ की जनता को महंगे दामों पर पेट्रोलियम पदार्थों को खरीदना पड़ रहा है।
भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अंकुर गुप्ता ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार वेट टैक्स कम नहीं करेगी तो प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने एक ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं कर जनता के साथ अन्याय कर रही है। इसका हिसाब उन्हें जनता के सामने देना होगा। चुनाव के समय उन्हें जनता सबक सिखाएगी।
विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, भाजपा मंडल के महामंत्री रमेश तिवारी, वीरेंद्र पंजाबी, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो अनुराग गुप्ता, सन्नाी आगवानी,अभय वर्मा,जिला मंत्री आशुतोष मिश्रा, जिला इंटरनेट मीडिया के आशुतोष गुप्ता, मंडल अध्यक्ष पेंड्रा प्रखर तिवारी,मंडल अध्यक्ष सेमरा संजय पाल, मंडल महामंत्री पेंड्रा करण साहू,मंडल उपाध्यक्ष भाजयुमो आनंद बजाज,महर्षि गौतम समेत बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button