ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्...
देश

देश में राष्ट्रीय स्तर का एकमात्र कानूनी विषयाें पर आयोजित होने वाला फिल्म फेस्टिवल रायपुर में

रायपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली (नालसा) द्वारा चलायी जा रही पैन इंडिया जागरुकता और आउटरीच प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर और जीपीआरएसएस रायपुर के तकनीकी सहयोग से कानूनी जागरूकता पर आधारित शार्ट फिल्म फैस्टिवल प्रतियोगिता व समारोह-2021 तृतीय सत्र का आयोजन किया जा रहा। नौ से 12 नवंबर तक पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम रायपुर में आयोजन किया जा रहा है।समापन समारोह में अवार्ड का वितरण किया जाएगा।

शार्ट फिल्म फेस्टिवल के आयोजन एवं सफल आयोजन के संबंध में छह नवंबर को उच्च न्यायालय बिलासपुर के न्यायमूर्ति एवं कार्यपालक छग राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के अध्यक्ष गौतम भादुड़ी द्वारा न्यू सर्किट हाउस, रायपुर में बैठक की गई।

बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर अरविंद कुमार वर्मा सदस्य सचिव छग राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर सिद्धार्थ अग्रवाल एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भूपेन्द्र वासनीकर क्रियांवय समिति फिल्म फेस्टिवल के सदस्य पवन कुमार अग्रवाल, सचिव प्रवीण मिश्रा और जीपीआरएसएस रायपुर की ओर से रेक्स मेहता उपस्थित रहे

फिल्म फेस्टिवल को सफल बनाने माननीय न्यायमूर्ति द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। जिला स्तर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा, कलेक्टर सौरभ कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के मध्य चर्चा हुई। इसमें फिल्म फेस्टिवल के शुभारंभ और जन जन तक लाभ पहुंचाने औरर उसके क्रियान्वयन पर सूक्ष्मता से विचार विमर्श हुआ।

साथ ही जिला प्रशासन के समस्त विभाग के साथ भी कार्यक्रम को सफल बनाने आवश्यक सहयोग प्रदान किये जाने के संबंध में परिचर्चा बैठक की गई। कानूनी जागरूकता पर आधारित शार्ट फिल्म फैस्टिवल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा। कार्यक्रम कानूनी विषयाें पर जागरूकता लाने का एक अभूतपूर्व माध्यम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन फिल्म निर्माता और फिल्मी कलाकारों को अवसर प्राप्त होता है। आडिटोरियम में प्रवेश निश्शुल्क रहेगा।

Related Articles

Back to top button