ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
मध्यप्रदेश

यूनियन कार्बाइड कचरा जलाने के विरोध में पीथमपुर में भारी आक्रोश, प्रदर्शन कर रहे दो युवकों ने खुद को लगाई आग

इंदौर: पीथमपुर में भोपाल यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने का जबरदस्त विरोध शुरु हो चुका है। पीथमपुर वासियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य मार्ग बंद करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने लोगों को रोकने के लिए हल्के बल का इस्तेमाल किया। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे दो लोगों ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की

विरोध कर रहे लोगों में से दो युवकों ने आत्मदाह की कोशिश की। युवकों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए चोइथराम अस्पताल लाया गया। ऐसे में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने की हरसंभव कोशिश कर रही है।

कल कचरे से भरे ट्रक कंपनी के भीतर पहुंचे थे। सुबह करीब 4 बजे 12 ट्रक में 337 मीट्रिक टन कचरा पीथमपुर की इंडस्ट्रियल वेस्ट मैनेजमेंट में पहुंचाया गया था।  जिसके विरोध में स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है और बड़े आंदोलन लगातार जारी है। हालातों को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस बल बढ़ा दिया है। पीथमपुर के महाराणा प्रताप बस स्टेंड पर बड़ी संख्या में लोग इक्ठ्ठे हुए हैं। वहीं आज विरोध स्वरुप शहर बंद का आह्वान किया है।

Related Articles

Back to top button