ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
खेल

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद भी टीम इंडिया में जगह न मिलने पर छलका इस तेज गेंदबाज का दर्द

नई दिल्ली। तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने सौराष्ट्र के लिए 67 विकेट के साथ 2019-20 के रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। घरेलू स्तर पर खुद को साबित करने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के दौरों के लिए टीम में नहीं चुने जाने पर उनका दर्द छलका है। उनादकट ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि जब मैं जब अपने पीक पर हूं, जब मैंने अच्छा प्रदर्शन किया है, तो मैं उम्मीद कर रहा था कि मुझे कभी न कभी टीम में जगह मिलेगी। कम टूर्नामेंट के कारण अवसर कम हो गए हैं, लेकिन इसके परिणामस्वरूप बोर्ड ने हर सीरीज के लिए एक बड़ा पूल तैयार किया है। ऐसे में यह अपने आप में एक अवसर बन गया है और इस मायने में नहीं चुना जाना निश्चित रूप से निराशाजनक रहा है।’

29 वर्षीय क्रिकेटर ने भारत के लिए 18 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं । उन्होंने टीम इंडिया के लिए एक टेस्ट, सात एकदिवसीय और 10 टी 20 मैट खेले हैं। वहीं 89 प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 327 विकेट लिए हैं। घरेलू क्रिकेट में वह 2019  -20 सीज़न में कुल मिलाकर शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इस दौरान उन्होंने सौराष्ट्र को रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाया। उन्होंने 2018-19 सीजन में भी 39 विकेट लिए, जिसमें सौराष्ट्र फाइनल में विदर्भ से हार गया।

इंग्लैंड में भारत ए सीरीज के लिए चुने जाने की उम्मीद थी

उनादकट ने एकमात्र टेस्ट दिसंबर 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उन्होंने कहा कि वह इंग्लैंड में भारत ए सीरीज के लिए चुने जाने की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘आप नहीं जानते कि क्या उम्मीद की जाए। आप नहीं जानते कि कौन सा टूर्नामेंट आ रहा है और क्या तैयारी करनी है। मैं उम्मीद कर रहा था कि भारत ए सीरीज़ होगी, जो इंग्लैंड दौरे से पहले होनी थी। मुझे इसमें मौका मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।’

Related Articles

Back to top button