ब्रेकिंग
Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिय... UCC Roadmap 2029: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC; जानिए पूरा प्लान OFTEC Cell Punjab Police: विदेश से 10 भगोड़ों को वापस लाने वाले OFTEC सेल के काम की सीएम मान ने की स... Gurugram Biker Accident Update: 170 की स्पीड का दावा निकला झूठा, कैमरे के वीडियो से सामने आई सचई, दौ... Delhi Airport Security Lapse: अमृतसर से म्यूनिख भागे तीन इतालवी नागरिक, गृह सचिव गोविंद मोहन करेंगे ... Brijendra Singh vs Devender Chatar Bhuj Attri: 32 वोटों से हार के खिलाफ चुनाव याचिका पर हाईकोर्ट में... Siwani Ganesh Mahotsav: सिवानी के संजीवनी आश्रम में 15वें गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 10 करोड़ की ... Haryana Politics News: दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बोले- 'महंगाई से जनता त्रस्त ... Birender Singh on Haryana Youth Jobs: हरियाणा में बेरोजगारी और शिक्षा के गिरते स्तर पर बरसे बीरेंद्र... Haryana Crime News: जमीन के चक्कर में पिता बना अपने ही बेटे का कातिल, पुलिस ने आरोपियों की तलाश की श...
खेल

वसीम जाफर चाहते हैं WTC Final में ये अंपायर, मजेदार मीम शेयर करके जताई अपनी इच्छा

नई दिल्ली। अगले महीने आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। यह मैच इंग्लैंड के साउथैंप्टन में खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर पूरे क्रिकेट जगत में चर्चा है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने एक मजेदार मीम शेयर करके इस मैच में अंपयार को लेकर अपनी इच्छा जताई है। जाफर ने ट्विटर पर दो फोटो शेयर की है। एक में रिचर्ड कैटलबर्ग और दूसरे में कुमार धर्मसेना हैं।

जाफर चाहते हैं कि कैटलबर्ग मैच में अंपयारिंग न करें। ऐसे में उनकी फोटो पर उन्होंने मुंह फेरा हुआ है। वहीं धर्मसेना की फोटो पर उन्होंने खुश होते हुए इशारा किया है। जाफर शायद रिचर्ड कैटलबर्ग को मैच की अंपायरिंग करते इसलिए नहीं देखना चाहते क्योंकि जब भी उन्होंने आईसीसी नॉक-आउट में टीम इंडिया के मैच में अंपायरिंग की है, तो टीम ने कभी कोई मैच नहीं जीता है। सूची काफी लंबी है। इसमें श्रीलंका के खिलाफ 2014 टी 20 विश्व कप फाइनल, मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2015 आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल,पाकिस्तान के खिलाफ 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल और न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 विश्व कप सेमीफाइनल शामिल है। इन सभी मुकाबलों में टीम इंडिया को हार मिली है।

दूसरी ओर धर्मसेना ने इंग्लैंड न्यूजीलैंड के बीच 2019 विश्व फाइनल में अंपायरिंग करते हुए चार ओवरथ्रो रन दिए थे, जिसपर काफी विवाद हुआ था। दरअसल रन लेते वक्त गेंद बेन स्टोक्स के बैट पर लगकर बाउंड्री चली गई और इसे ओवरथ्रो दिया गया था। इसके बाद मैच ही पलट गया। जाफर शायद इस फोटो के माध्यम से  कीवियों को यही प्रकरण याद दिलाना चाहते हैं और उम्मीद है कि इस बार भारत के जीत के साथ इतिहास दोहराएगा। उन्होंने अपने ट्वीट में आइसीसी को टैग भी किया है। साथ ही डब्लूटीसी फाइनल का हैशटैग भी इस्तेमाल किया है। वह ऐसे मजाकिया ट्वीट करते ही रहते हैं।

Related Articles

Back to top button