ब्रेकिंग
VK Jewellers Jalandhar Raid: वीके ज्वैलर्स पर जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, दो घंटे तक खंगाला गया खरीद-ब... Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह... Rajasthan Nikay Chunav Pokhran: कांग्रेस के पास बहुमत का दावा, महंत प्रताप पुरी और शाले मोहम्मद की स... Kangda Police Anti Drugs Operation: हिमाचल के कांगड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, चरस... Vrindavan Silver Chariot News: बांके बिहारी मंदिर के चांदी के रथ पर मचा घमासान, सेवायतों और प्रबंधन ... Kosi Kalan Jeweler Robbery Update: पुलिस ने 7 किलो सोना और 11 लाख नकद किए बरामद, पूर्व कर्मचारी निकल... Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिय... UCC Roadmap 2029: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC; जानिए पूरा प्लान
देश

पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने इंदिरा सेतु से लगाई छलांग

बिलासपुर।  घर में विवाद महिला सीधे इंदिरा सेतु पहुंच गई और नदी में छलांग लगा दी। नीचे कीचड़ होने के कारण उसकी जान बच गई। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद घटना की जानकारी उसके परिवार वालों को दी। अस्पताल में उपचार के बाद महिला को परिवार के हवाले कर दिया गया है।

सरकंडा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि चांटीडीह के रामायण चौक में रहने वाली नाजिया बेगम(25 वर्ष) मंगलवार की दोपहर नेहरू चौक की ओर से इंदिरा सेतु पहुंचीं। पुल के बीच पहुंचकर महिला ने नीचे देखा और फिर नदी में छलांग लगा दी। पुल से गुजर रहे युवक इस घटना को देखकर तुरंत नीचे पहुंचे।

उन्होंने महिला को कीचड़ से बाहर निकाला। उसे ज्यादा चोट नहीं आई थी। इसके बाद महामाया चौक में तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी गई। इस पर पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। महिला ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण वह परेशान थी।

पुल से गुजरते हुए उसे कुछ नहीं सुझा तो छलांग लगा दी। पूछताछ में महिला ने विवाद का कारण नहीं बताया है। पुलिस ने महिला के पति वकील खान को इसकी सूचना देकर बुलाया। महिला ने पति के साथ जाने की बात कही। इस पर पुलिस ने महिला को पति के साथ भेज दिया है।

समय रहते मिली मदद इसलिए बच गई जान

महिला ने जिस जगह पर छलांग लगाई वहां पानी कम था। इसके बावजूद वह कीचड़ में धंस गई थी। इससे उसे गंभीर चोटे नहीं आई थी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पुल से छलांग लगाते देख लिया। इस पर उसे तुरंत ही निकालकर अस्पताल भेज दिया गया।

समय रहते मदद और उपचार के कारण उसकी जान बच गई। सरकंडा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने महिला को समझाइश दी है। साथ ही किसी प्रकार की समस्या आने पर अपना मोबाइल नंबर देकर संपर्क करने कहा है।

Related Articles

Back to top button