ब्रेकिंग
VK Jewellers Jalandhar Raid: वीके ज्वैलर्स पर जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, दो घंटे तक खंगाला गया खरीद-ब... Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह... Rajasthan Nikay Chunav Pokhran: कांग्रेस के पास बहुमत का दावा, महंत प्रताप पुरी और शाले मोहम्मद की स... Kangda Police Anti Drugs Operation: हिमाचल के कांगड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, चरस... Vrindavan Silver Chariot News: बांके बिहारी मंदिर के चांदी के रथ पर मचा घमासान, सेवायतों और प्रबंधन ... Kosi Kalan Jeweler Robbery Update: पुलिस ने 7 किलो सोना और 11 लाख नकद किए बरामद, पूर्व कर्मचारी निकल... Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिय... UCC Roadmap 2029: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC; जानिए पूरा प्लान
देश

यूक्रेन-रूस के संघर्ष के पूरी तरह खिलाफ है भारत, हमने शांति का पक्ष चुना: जयशंकर

यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने कहा कि भारत संघर्ष के पूरी तरह खिलाफ है. हिंसा और निर्दोष लोगों के जीवन की कीमत पर कोई समाधान नहीं निकल सकता. भारत ने शांति का पक्ष चुना है.

यूक्रेन की स्थिति पर विदेश मंत्री ने दिया लोक सभा में जवाबकहा- भारत किसी भी संघर्ष के पक्ष में नहीं हैभारत केवल शांति चाहता हैनई दिल्लीः विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने यूक्रेन की स्थिति (Ukraine Situation) पर लोक सभा में कहा कि भारत संघर्ष के पूरी तरह से खिलाफ है और तत्काल हिंसा समाप्त करने के पक्ष में हैं. इस मुद्दे पर उसने कोई पक्ष चुना है तो वह शांति का पक्ष है.

कूटनीति ही उपाय

नियम 193 के तहत निचने सदन में यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए जयशंकर (S Jaishankar) ने कहा कि भारत (India) का रुख राष्ट्रीय विश्वास और मूल्यों, राष्ट्रीय हितों और राष्ट्रीय रणनीति के तहत निर्देशित है. हम संघर्ष के पूरी तरह से खिलाफ हैं. हम मानते हैं कि हिंसा और निर्दोष लोगों के जीवन की कीमत पर कोई समाधान नहीं निकल सकता. संवाद और कूटनीति ही एकमात्र उपाय है.

अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन

उन्होंने कहा कि आज की वैश्विक परिस्थितियों में हमारा मानना है कि सभी देशों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर (UN Charter) और सभी अंतरराष्ट्रीय कानूनों और सभी की क्षेत्रीय अखंडता एवं संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए. हम तत्काल हिंसा समाप्त करने के पक्ष में हैं. यह रुख संयुक्त राष्ट्र सहित सभी मंचों पर हमने रेखांकित किया है.

बूचा की होनी चाहिए जांच

यूक्रेन के बूचा (butcha) में काफी संख्या में शव मिलने से जुड़ी घटना पर जयशंकर ने कहा कि हम इस रिपोर्ट से काफी परेशान हैं. हम इन हत्याओं की निंदा करते हैं. हम इस घटना की स्वतंत्र जांच कराने के आह्वान का समर्थन करते हैं. उन्होंने कहा कि यूक्रेन की स्थिति का भारत और दुनिया के अन्य देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर असर पड़ रहा है और हम इस पर ध्यान दे रहे हैं.

पीएम मोदी ने खुद की बात

विदेश मंत्री ने चर्चा में कुछ विपक्षी सदस्यों की टिप्पणियों के परोक्ष संदर्भ में यह भी कहा कि यूक्रेन की स्थिति (Ukraine Situation) के संबंध में भारत के कदमों को राजनीतिक रंग देने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है. विदेश मंत्री ने कहा कि हमने रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपति स्तर से लेकर हर स्तर पर संवाद किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)ने स्वयं बात की. उन्होंने कहा कि भारत की यात्रा पर आए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को हमारा यही संदेश था कि भारत शांति के लिए कोई भी मदद दे सकता है तो इसके लिए तैयार है.

Related Articles

Back to top button