ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

संसदीय सचिव ने किया उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित

महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से कड़ी मेहनत कर जिले के साथ ही प्रदेश का नाम रोशन करने की बात कही। 65वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में कोच अंजू प्रजापति के नेतृत्व में जिले से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें शासकीय हायरसेकेंडरी स्कूल तुसदा के मनोज, युवराज ध्रुव, पंकज महोबिया, राहुल रात्रे, भूपेश शर्मा, रागिनी सिन्हा, चंचल महोबिया, मनीष शर्मा, पदमा पटेल, गीता दीवान, भावना दीवान, सुमन खड़िया, पुरन सिंह, ओमकार यादव, गुपेश पटेल, किशन दीवान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 21 हजार, 15 हजार व 10 हजार रुपये प्रदान किया गया। सोमवार को खिलाड़ियों ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव चंद्राकर से मुलाकात की। जहां इन खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए संसदीय सचिव चंद्राकर ने चेक वितरित किया। उन्होंने कहा कि सम्मान के साथ आगे भी बाधाओं से लड़ते हुए अपनी पहचान बनाएं। इस अवसर पर शासकीय हायरसेकेंडरी स्कूल तुसदा के प्राचार्य एमएस मरकाम, कोच अंजू प्रजापति, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद, इमरान अली आदि मौजूद थे।

टेबल साकर उपलब्ध कराने की मांग

मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों व कोच ने संसदीय सचिव चंद्राकर से टेबल सॉकर उपलब्ध कराने की ओर ध्यानाकर्षित कराया। इस पर चंद्राकर ने उचित पहल करने का आश्वासन दिया है। कोच व खिलाड़ियों ने बताया कि पिछले कुछ सालों से जिले से टेबल सॉकर के प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं, लेकिन खेल सामाग्री के अभाव में प्रैक्टिस करने में दि-तें आ रही हैं, जिस पर उन्हें खेल सामाग्री उपलब्ध कराई जाए। इस पर चंद्राकर ने उचित पहल करने का आवश्वासन देते हुए जिला खेल अधिकारी से इस संबंध में चर्चा भी की।

Related Articles

Back to top button