ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
मध्यप्रदेश

जीतू पटवारी ने सौरभ शर्मा की जान को फिर बताया खतरा, लाल डायरी में 10 मंत्रियों के नाम होने का किया दावा

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सौरभ शर्मा की जान को एक बार फिर खतरा बताया है और उन्होंने लाल डायरी में 10 मंत्रियों के नाम होने का दावा किया है, जीतू पटवारी ने सौरभ शर्मा मामले में जांच एजेंसियों पर भी सवाल उठाए हैं, जीतू पटवारी ने कहा कि सौरभ शर्मा का अस्तित्व खतरे में है। जिस तरह सौरभ शर्मा का अस्तित्व खतरे में है वैसे ही जिस डायरी में राज छिपे हैं ,उस डायरी का अस्तित्व भी खतरे में है। सौरभ शर्मा के काले कारनामों की जो डायरी जांच एजेंसी को मिली है उसमें 10 मंत्रियों के नाम है।

अब डायरी सामने आएगी भी या नहीं क्योंकि कोई भी जांच एजेंसी नहीं बता रही कि आखिर डयरी किस जांच एजेंसी के पास है। सौरभ शर्मा को लेकर जांच एजेंसियां भी गलत जानकारी देती हैं सौरभ शर्मा के खिलाफ ईडी को इतने सारे सबूत मिले हैं, लेकिन उसके बाद भी अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन केजरीवाल को बिना सबूत के ही जेल भेज दिया गया था।

Related Articles

Back to top button