ब्रेकिंग
पंजाब और चंडीगढ़ में 19 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, राहुल गांधी के संभावित अमृतसर दौरे से बढ़ी राजनीतिक हलचल पंजाब में सरकारी भर्तियों में अनियमितताओं को लेकर BJP का AAP सरकार पर कड़ा प्रहार, युवाओं से विश्वास... नारनौंद में सफाई कर्मचारियों और प्रशासन में टकराव: प्राइवेट लोगों से सफाई करवाने पर हंगामा, हड़तालिय... यमुनानगर में घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की सिर पर वार कर निर्मम हत्या: ड्यूटी से लौटे बेटे के उड़े... करनाल में 30 लाख रुपये की लूट का 24 घंटे में पर्दाफाश: कार में बैठे दोस्त ने ही भेजी थी लाइव लोकेशन,... हिसार में डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड पर फूटा गुस्सा, खाप और किसान संगठनों ने हाईवे किया जाम फरीदाबाद के संतों के गुरुद्वारे में प्रधानी को लेकर खूनी झड़प: सील कमरे का ताला तोड़ने पर हंगामा, बा... हिसार के खेतों में मिले युवक-युवती के शव: एक-दूसरे का हाथ थामे उठाया खौफनाक कदम, मिला 6 पन्नों का सु... हरियाणा के होनहारों को मुंबई आयकर विभाग में मिली सरकारी नौकरी: कबड्डी, फुटबॉल और टेबल टेनिस के 10 खि...
मध्यप्रदेश

मुरैना में सड़क हादसे में दो छात्रों की दर्दनाक मौत, मंदिर दर्शन करने जा रहे थे ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में नगरा थाना क्षेत्र में आने वाले अमोलपुरा गांव के पास बाइक सवार दो छात्रों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी घटना गुरुवार की है। दोनों ही छात्र पोरसा कस्बे में ही कोचिंग पढ़ने के लिए गए थे। इसके बाद दोनों अमोलपुरा क्षेत्र में स्थित माता मंदिर पर दर्शन करने जा रहे थे। तभी अचानक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

प्राप्त जानकारी केअनुसार भिंड के रहने वाले अरविंद  उम्र 17 साल  और सब्जी मंडी निवासी दुर्गेश पुत्र नरेश अग्रवाल उम्र 17 साल दोनों ही बाइक से कस्बे में ही कोचिंग पढ़ने के लिए गए थे। कोचिंग के बाद दोनों अमोलपुरा के पास माता मंदिर पर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इसी बीच सड़क पर तेज रफ्तार में आए ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी।

दोनों ही छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और छात्रों के शवों को पोरसा पीएम हाउस भिजवाया। सूचना पर परिजन और अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए थे। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button