ब्रेकिंग
Chhattisgarh Weather Update: सुबह-शाम ठंड और दोपहर में गर्मी, मानसून की हुई विदाई Dhamtari Crime: मुजगहन गांव में दो युवकों पर जानलेवा हमला, दीपांशु साहू की मौत Dhamtari Nagar Nigam: PWD सभापति पद से हटाए गए विजय मोटवानी, प्रभार सौंपते हुए हुए भावुक President Murmu in Chhattisgarh: रायपुर में नुआखाई और जगदलपुर में बस्तर दशहरा का कार्यक्रम Bastar Dussehra Accident: भीतर रैनी रस्म के दौरान रथ की चपेट में आया ग्रामीण, एक घायल Shadani Darbar Raipur: माता हासी देवी के सम्मान में ₹200 का सिक्का और डाक टिकट जारी Balrampur Health Center: गर्भवती पहुंची अस्पताल तो गेट पर मिला ताला, पढ़ें पूरी खबर Chhattisgarh Yuva Udaan 2026: कोरबा में युवाओं को मिली साइबर सुरक्षा और करियर की अहम टिप्स Dhanbad Encroachment: 21 साल बाद बारामुड़ी से हटाए जाएंगे 200 परिवार? दुर्गा पूजा में रांची वालों ने तोड़े ट्रैफिक नियम, पुलिस ने वसूला 3 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना
खेल

जसप्रीत बुमराह को लगी ये चोट, क्या दूसरी पारी में कर पाएंगे बॉलिंग?

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा सिडनी टेस्ट मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है. सिर्फ 2 दिन का खेल हुआ है और उसमें भी दो पारियां पूरी हो चुकी हैं, जबकि तीसरी पारी में भी टीम इंडिया के 6 विकेट गिर गए. हालांकि टीम इंडिया इसके बावजूद अभी 145 रन की बढ़त ले चुकी है. मगर टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती टीम के कप्तान और स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह की फिटनेस. मैच के दूसरे दिन बुमराह अचानक मैदान छोड़कर अस्पताल चले गए थे, जिसने भारतीय टीम और फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं. अब खुलासा हुआ है कि बुमराह की पीठ में दर्द उठा है और मेडिकल टीम उन पर नजर बनाए हुए है.

बुमराह की फिटनेस पर मिला अपडेट

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में शनिवार 4 जनवरी को सीरीज के आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन का खेल हुआ. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया. दिन के पहले सेशन में तो बुमराह ने काफी गेंदबाजी की और मार्नस लाबुशेन का विकेट भी हासिल किया. फिर दूसरे सेशन में कुछ देर के खेल के बाद अचानक वो मैदान से बाहर चले गए. ये नजारा देखकर टीम इंडिया के फैंस भी टेंशन में आ गए. बुमराह को ड्रेसिंग रूम से मैच किट के बजाए ट्रेनिंग जर्सी में बाहर आते हुए देखा गया और फिर टीम के फीजियो के साथ एक कार में बैठकर स्टेडियम से बाहर चले गए थे.

टीम इंडिया ने जब दूसरी पारी में बल्लेबाज शुरू की तो उसके कुछ देर बाद बुमराह वापस स्टेडियम में लौट आए थे लेकिन हर किसी को बस यही जानने का इंतजार था कि आखिर उन्हें चोट क्या लगी है. दूसरे दिन स्टंप्स के बाद इसका खुलासा भी हो गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने बुमराह की फिटनेस पर अपडेट दिया और बताया कि वो पीठ में ऐंठन से जूझ रहे हैं. प्रसिद्ध ने कहा, “बुमराह को पीठ में ऐंठन महसूस हुई, जिसके चलते उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया. मेडिकल टीम उन पर नजर बनाए हुए है.”

Related Articles

Back to top button