ब्रेकिंग
Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस Ludhiana News: दोस्त की बर्थडे पार्टी में राहुल शर्मा का मर्डर, छाती और पीठ में लगी 2 गोली Gorakhpur News: गाय के दूध से बना चरणामृत पीने वालों में दहशत, 450 लोगों को लगा एंटी-रेबीज टीका MP Agriculture News: खेती की लागत कम कर मुनाफा बढ़ाने के खास टिप्स जबलपुर का ऐतिहासिक 'बैलेंस रॉक' खतरे में? प्राकृतिक धरोहर के पास निर्माण पर उठे सवाल बागेश्वर धाम सरकार का बड़ा ऐलान: लखनऊ से अयोध्या तक निकलेगी चौथी रथयात्रा MP News: नगरीय निकायों में करोड़ों की गड़बड़ी, मंत्री प्रतिमा बागरी ने दिए जांच के आदेश MP News: पेट्रोकेमिकल हब बनेगा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान श्योपुर रेलवे स्टेशन बजट कटौती पर बवाल, कूनो संघर्ष समिति ने फूंका पुतला
व्यापार

भारत में सोना 65 दिन में 2900 रुपए सस्ता, निवेशकों की हालत हुई खस्ता

करीब तीन महीने में गोल्ड की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. बीते 65 दिनों में सोना भारत में 2,900 रुपए से ज्यादा सस्ता हो चुका है. जिसकी वजह से गोल्ड निवेशकों की हालत काफी खस्ता हो चुकी है. इसका मतलब है कि इस दौरान 10 ग्राम गोल्ड पर 2,900 रुपए का नुकसान एक बड़ा लॉस माना जाता है. अगर बात शुक्रवार की करें तो गोल्ड की कीमत में 400 रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है. जबकि बीते एक हफ्ते में 770 रुपए से ज्यादा की तेजी देखने को मि

एक दिन में कितना सस्ता हुआ गोल्ड

अगर बात शुक्रवार की करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो बाजार बंद होने के बाद गोल्ड की कीमत में 400 रुपए की गिरावट देखने को मिली है. आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को गोल्ड के दाम 400 रुपए की गिरावट के साथ 77,317 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं. जबकि एक दिन पहले यानी गुरुवार को गोल्ड के दाम 77,717 रुपए प्रति दस ग्राम थे. वैसे शुक्रवार को गोल्ड के दाम 77,260 रुपए प्रति दस ग्राम के दिन के लोअर लेवल पर पहुंच गए थे.

एक हफ्ते में महंगा हुआ गोल्ड

वहीं दूसरी ओर बीते एक हफ्ते में गोल्ड महंगा हुआ है. ये तेजी 700 रुपए से ज्यादा की तेजी देखने को मिल चुकी है. 27 दिसंबर को गोल्ड के दाम 76,544 रुपए प्रति दस ग्राम पर देखने को मिले थे. तब से अब तक गोल्ड के दाम 773 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी देखने को मिली है. जिसके बाद गोल्ड के दाम 77,317 रुपए प्रति दस ग्राम हो चुके हैं. इसका मतलब है कि निवेशकों को गोल्ड एक फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है.

ल चुकी है. जानकारों की मानें तो डॉलर इंडेक्स में लगातार तेजी आने की वजह से गोल्ड की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मौजूदा समय में गोल्ड की कीमत कितनी हो गई है.

65 दिन में कितना सस्ता हुआ गोल्ड

वहीं बीते 65 दिनों में गोल्ड के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिल चुकी है. जिसका प्रमुख कारण डॉलर इंडेक्स में इजाफा है. बीते 3 महीने में डॉलर इंडेक्स में 6.24 फीसदी का इजाफा देखने को मिल चुका है. जिसकी वजह से गोल्ड के दाम में गिरावट देखने को मिली. 65 दिनों में गोल्ड की कीमतों में 2,910 रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है. 30 अक्टूबर को सोना 80,227 रुपए प्रति दस ग्राम थे. उसके बाद सोना 3.63 फीसदी तक सस्ता हो चुका है.

दिल्ली में गोल्ड के दाम

शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली में गोल्ड की कीमत सपाट देखने को मिली है. आंकड़ों के अनुसार गोल्ड में मात्र 20 रुपए की गिरावट देखने को मिली और दाम 79,700 रुपए पर आ गए. उससे पहले गुरुवार को गोल्ड के दाम 79,720 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थे. हालांकि, शुक्रवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 130 रुपए बढ़कर 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. शुक्रवार को चांदी की कीमत 230 रुपये की गिरावट के साथ 90,400 रुपये प्रति किलोग्राम रही. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 90,630 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

क्या कहते हैं जानकार

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसीडेंट, रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एंड करेंसी), जतिन त्रिवेदी ने कहा कि घरेलू बाजार में सोने में मामूली बढ़त दर्ज की गई, जबकि कॉमेक्स सोना 2,655 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर रहा. त्रिवेदी ने कहा कि बाजार सीमित उतार-चढ़ाव के साथ स्थिर बना हुआ है, क्योंकि प्रतिभागी आगे की दिशा निर्धारित करने के लिए वैश्विक संकेतों की प्रतीक्षा कर रहे हैं. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि शुक्रवार को सोने में बढ़त दर्ज की गई, क्योंकि ऐसी खबरें आई थीं कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 20 जनवरी को ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले ईरान द्वारा परमाणु बम विकसित करने की दिशा में प्रगति करने पर ईरान की परमाणु सुविधाओं पर हमला करने की आकस्मिक योजनाओं पर चर्चा की थी.

Related Articles

Back to top button