ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि...
देश

जंगल सफारी में तेंदुए की मौत से हड़कंप, पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कारण

रायपुर: एशिया के सबसे बड़े मानव निर्मित जंगल सफारी में गुरुवार की रात तेंदुए की मौत हो गई है। तेंदुए की मौत से जंगल सफारी में हड़कंप मच गया है। हालांकि, अभी तक उसकी मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। सफारी प्रबंधन द्वारा मृत तेंदुए के पोस्टमार्टम के लिए बाहर से डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। सफारी प्रबंधन का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

एसडीओ अभय पांडेय ने बताया कि वन विभाग की टीम ने रविवार को कांकेर के चारामा तहसील के पास में एक नर और एक मादा तेंदुए को रेस्क्यू किया था। इसके बाद उन्हें कुछ दिनों तक जंगल सफारी में रखने के लिए मुख्यालय से निर्देश मिले थे। वन विभाग की टीम दोनों को जंगल सफारी ले आई, जिसमें सिर्फ नर को सफारी में रखा गया।

मादा को बाद में जंगल में छोड़ दिया गया था। उस समय तेंदुए के स्वास्थ्य की जांच की गई थी, जिसमें वह स्वस्थ पाया गया था, लेकिन बीती रात अचानक उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सफारी प्रबंधन ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वर्जन

जंगल सफारी में तेंदुए की मौत की जानकारी मिलने के बाद प्रबंधन के लोग मौके पर पहुंच गए थे। हालांकि, प्रथम दृष्टया उसकी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। मामले में पूरी तस्वीर पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

– एम मर्शिवेला, डीएफओ जंगल सफारी।

Related Articles

Back to top button