ब्रेकिंग
Political Developments in Karnataka: सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डी.के. शिवकुमार बने CLP नेता; म... ED Raid in Bihar: रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में सोना-हीरे और करोड़ों की नकदी बरामद; बड़े अधिक... Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रें... Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी क... Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकि... Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पू... Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल... Weather Alert: काल बैसाखी और बिजली गिरने से मचा तांडव; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान Weather Fury in North India: उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर; यूपी, एमपी और झारखंड में 40 से अधिक ल... Rajasthan Education News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड...
मध्यप्रदेश

गुरु अरदास में शामिल हुए CM मोहन यादव… शांति, समृद्धि और विकास की कामना की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार सुबह दूध तलाई स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और निशान साहिब सेवा में शामिल हुए. इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष माथा ठेका और गुरु अरदास में सम्मिलित हुए.

गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की वीरता को स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने पर सिख समाज ने मुख्यमंत्री का आभार माना. इस अवसर पर सरोपा भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सम्मान और अभिनंदन किया गया.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार सुबह दूध तलाई स्थित गुरुद्वारे में पहुंचे. यहां उन्होंने अरदास में भाग लिया. इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पगड़ी बांधकर स्वागत किया. सिख समाज ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री का आभार माना और उनके गौरवमय कार्यकाल के लिए प्रार्थना की.

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में मैराथन को दिखाई हरी झंडी. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को सुबह मुंगी चौराहा उज्जैन से मैराथन “गुड फॉर हेल्थ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सब प्रण ले कि सुबह-सुबह भ्रमण अवश्य करें और योग करें, जिससे जीवन में आनंद बढ़ता है और स्वस्थ जीवन से बड़ा कोई आनंद नहीं होता है. स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ा सुख है.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन की जनता को आने वाले मकर सक्रांति पर्व की बधाई और शुभकामना दी.

Related Articles

Back to top button