ब्रेकिंग
Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म...
व्यापार

क्‍यों LIC IPO को आज शेयर बाजार में आई गिरावट का माना जा रहा है दोषी?

शेयर बाजार (Share Market) के जानकार शुक्रवार को बाजार में आई गिरावट के पीछे एलआईसी आईपीओ (LIC IPO) का हाथ मान रहे हैं. उनका कहना है कि इस आईपीओ में निवेश करने के लिए निवेशक पूंजी एकत्रित कर रहे हैं. इसीलिए उन्‍होंने आज अपने पोर्टफोलियो के शेयरों को बेचकर मुनाफावसूली की है.

नई दिल्‍ली. शेयर बाजार (Share Market) शुक्रवार को बढ़त के साथ खुला लेकिन दोपहर होते-होते स्थितियां बदल गईं. बाजार में बिकवाल हावी हो गए. आखिर में सेंसेक्‍स 460.19 अंकों यानी 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 57,060.87 पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 142.50 अंक यानी 0.83 फीसदी लुढ़क कर 17,102.50 पर बंद हुआ.

शेयर बाजार में आई इस गिरावट का कारण बाजार के जानकार भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के 4 मई को खुलने वाले आईपीओ (LIC IPO) को बता रहे हैं. उनका कहना है कि आज कुछ एशियाई और यूरोपीय बाजारों में तेजी देखी थी, परंतु भारतीय बाजार गिर गया. उनका कहना है कि कोई बड़ा कारण नजर नहीं आता जिससे बाजार में बिकवाली हावी हो जाए. बाजार जानकारों का कहना है कि LIC IPO को लेकर खुदरा निवेशकों में ही नहीं, दिग्‍गज इनवेस्‍टर्स में भी काफी उत्‍साह है. निवेशक मुनाफावसूली करके एलआईसी आईपीओ के लिए पैसे एकत्रित कर रहे हैं. यही बाजार में गिरावट का कारण बना है.

LIC से पहले एक दिन खुलेगा बाजार

मनीकंट्रोल डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार आज बाजार पर बिकवाली का दबाव ज्‍यादा था. इसका पता इससे लगता है कि निफ्टी के सभी सेक्टर के सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं. एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि एलआईसी का आईपीओ चार मई को आएगा. उससे पहले शेयर बाजार में बस 2 मई को ही कारोबार होगा. ऐसा इसलिए है क्‍योंकि 30 अप्रैल को शनिवार है और 1 मई को रविवार की छुट्टी है. तीन मई को ईद की वजह से शेयर बाजार बंद रहेगा.

शेयर मार्केट में अब ज्‍यादातर स्‍टॉक्‍स में टी+2 सेटलमेंट व्‍यवस्‍था लागू है. इसके तहत शेयर बेचने के दो दिन बाद ही इनवेस्‍टर के अकाउंट में पैसा आता है. इसका मतलब है कि आज शेयर बेचने पर चार मई तक ही निवेशक के खाते में पैसे आएंगे. 4 मई को ही LIC का आईपीओ खुल रहा है. इस आईपीओ में निवेश के लिए पैसे एकत्रित करने के लिए ही आज निवेशकों ने बिकवाली की है.

आकर्षक है वैल्‍यूएशन

बाजार एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि एलआईपीओ की वैल्‍यूएशन 6 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है. यह काफी आकर्षक वैल्‍यूएशन है. यही कारण है कि इनवेस्‍टर्स इसमें लिस्टिंग गेन्‍स देख रहे हैं. एलआईसी का आईपीओ भारत का सबसे बड़ा इश्‍यू होगा. जानकारों का कहना है कि इस आईपीओ में खुदरा निवेशकों के साथ ही दुनिया की दिग्गज कंपनियां और इनवेस्टर्स भी पैसा लगाने लेकर काफी उत्‍साहित हैं. इनमें नॉर्वे, सिंगापुर और अबुधाबी के सॉवरेन वेल्थ फंड्स शामिल हैं. ये इस इश्‍यू के एंकर इनवेस्टर्स होंगे. एंकर निवेशकों के लिए यह इश्‍यू 2 मई को खुलेगा.

Related Articles

Back to top button