ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
व्यापार

जनधन खाते और आधार कार्ड को जल्द से जल्द कराएं लिंक, मिलेगा 1.3 लाख का फायदा!

Aadhaar Jhan Dhan Account Link: जनधन खाते में खाताधारक को रूपे डेबिट कार्ड (Rupay Debit Card) की सुविधा भी मिलती है. इस कार्ड में 1 लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है.

PMJDY Aadhaar Link: केंद्र की मोदी सरकार ने साल 2014 में प्रधानमंत्री जन-धन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana) की शुरुआत की थी. इस योजना के दर्वारा सरकार ने देश के हर वर्ग को बैंकिंग व्यव्सथा से जोड़ने की कोशिश की है. पहले देश का एक बड़ा वर्ग था जो बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ा हुआ नहीं था.लेकिन, इस योजना की शुरुआत के बाद से अब लगभग हर देशवासी के पास बैंक खाता है. जनधन खाता एक जीरो बैलेंस खाता है जिसमें सरकार लोगों को कई तरह की योजनाओं का लाभ सीधे खाते में ट्रांसफर करती है.  जनवरी 2022 के आकड़ों के मुताबिक अबतक देश में कुल 44.23 करोड़ बैंक अकाउंट जनधन योजना के अंतर्गत खोले जा चुके हैं.

इन 44.23 करोड़ अकाउंट्स में से 33.9 करोड़ खाते सार्वजनिक क्षेत्र के बैकों में खोले गए हैं. वहीं 8.05 अकाउंट्स ग्रामीण बैंक और 1.28 अकाउंट्स प्राइवेट बैंकों में खोले गए हैं. इस अकाउंट में सरकार लोगों को डेरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के अलावा डेबिट कार्ड की सुविधा भी देती है. लेकिन, आपको बता दें कि कि जनधन अकाउंट्स को आधार कार्ड से लिंक करना बेहद जरूरी है. ऐसा न करने पर आपको लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है. तो चलिए जानते हैं आधार कार्ड और जनधन खाते को लिंक करना क्यों जरूरी है और दोनों को लिंक करने का प्रोसेस क्या है-

आधार कार्ड और जनधन खाते को लिंक करने पर मिलते हैं यह लाभ-जनधन खाते में खाताधारक को रूपे डेबिट कार्ड (Rupay Debit Card) की सुविधा भी मिलती है. इस कार्ड में 1 लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है. लेकिन, खाताधारक का नॉमिनी इस बीमा कवर का लाभ तभी उठा सकता है जब उसने अपने खाते को आधार कार्ड से लिंक करा रखा हो. डेबिट कार्ड के अलावा 30 हजार रुपये का अलग से एक एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस का लाभ भी खाताधारक को मिलता है. ऐसे में आप जल्द से जल्द जमधन खाते को आधार कार्ड से लिंक कराएं.

आधार कार्ड और जनधन खाते को लिंक करने का प्रोसेस–दोनों को लिंक करने के लिए सबसे पहले उस बैंक में जाएं जहां आपको खाता लिंक कराना है.-आप बैंक जाते वक्त अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी लेकर जाएं.-यहां आपको दोनों को लिंक करने के लिए एक फॉर्म फिल करना होगा.-इसके बाद बैंक आपके आधार कार्ड और जनधन खाते को लिंक कर देगा.-इसके अलावा आप मोबाइल SMS के जरिए भी लिंक कर सकते हैं.-इसके लिए आपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से SMS भेजें. इसके लिए UIDआधार नंबरअकाउंट नंबर लिखकर 567676 नंबर पर सेंड कर दें.-इसके बाद आपका आधार और जनधन खाता लिंक हो जाएगा.-इसके आलावा आप बैंक ATM से भी दोनों को लिंक कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button