ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त
मध्यप्रदेश

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर और ड्रग्स की तस्करी करने वाले चार लोगों को पकड़ा

इंदौर। मध्य प्रदेश की इंदौर क्राइम ब्रांच ने दो बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 257 ग्राम ब्राउन शुगर और 15 ग्राम एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है, दोनों ही कार्रवाई में कुल 40 लाख रुपए का माल पुलिस ने बरामद किया है। जानकारी देते हुए डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली थी कि खजराना क्षेत्र में स्थित दस्तूर गार्डन के पीछे खाली मैदान में एक कार से ड्रग्स की तस्करी होने वाली है, इस दौरान पुलिस टीम वहां पर लगाई गई थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध कार आते हुए दिखाई दी जो पुलिस को देखकर वहां तेजी से भागने लगी पुलिस ने उक्त कार को पीछा कर पकड़ा नाम पता पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम शिवम और  पता मालवीय निवासी जिला हरदा और अभी उम्र 18 निवासी हरदा को पकड़ा जब उनकी कार की तलाशी ली तो उसमें 257 ग्राम ब्राउन शुगर क्राइम ब्रांच की टीम को मिली।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह खुद नशे के आदी हैं और ड्रग्स अन्य लोगों को सस्ते दामों में बेचने के इरादे से लाना कबूल किया है। वहीं दूसरी कार्रवाई में रेती मंडी से भी पुलिस ने एक कार से दो आरोपियों को पकड़ा है, जिसमें उस्मान गनी उम्र 24 वर्ष निवासी खजराना और अल्तमस हुसैन 26 वर्ष निवासी खजराना है, जब उनकी कार से तलाशी ली गई तो उनके पास 15 ग्राम ड्रग्स होना पाया गया, वहीं दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि वह सीमावर्ती इलाकों से ड्रग्स लाकर अधिक दामों पर यहां पर इंदौर में बेचते थे

 दोनों ही कार्रवाई में पुलिस ने कुल 257 ग्राम ब्राउन शुगर और 15 ग्राम एमडी और दो कार बरामद की हैं।  वहीं चारों ही आरोपियों से पुलिस अब पूछताछ में जुटी है, जिस से अन्य मामलों के भी खुलासे होने की संभावना है। वहीं पकड़े गए चारों आरोपियों पर पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button