ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
लाइफ स्टाइल

सर्दियों में बॉडी डिटॉक्स करने का सही तरीका क्या है? इन बातों का रखें ध्यान

शरीर को डिटॉक्स करने का मतलब है सारे टॉक्सिंस को बाहर निकालना. बीमारियों से बचने के लिए हम सभी समय-समय पर अपना शरीर डिटॉक्स करना चाहिए. वैसे तो इंटरनेट पर बॉडी डिटॉक्स करने के कई सारे तरीके और ड्रिंक्स मौजूद हैं. लेकिन शरीर को नेचुरली ही अपनी बॉडी डिटॉक्स करनी चाहिए.

विश न्यू वेलनेस के फाउंडर और सीईओ कहते हैं कि आजकल डिटॉक्स डाइट और क्लींज काफी ट्रेंड में हैं, जो तेजी से वजन घटाने के साथ-साथ शरीर में से टॉक्सिंस को निकालने का वादा करती हैं. लेकिन इनके कोई वैज्ञानिक साक्ष्य मौजूद नहीं हैं. इसके अलावा, ज्यादा डिटॉक्स डाइट हेल्थ प्रॉब्लम्स और पोषण में कमी की हो सकती है. लेकिन आप अपनी लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव करके बॉडी डिटॉक्स कर सकते हैं.

पर्याप्त पानी पिएं

शरीर में पानी की सही मात्रा किडनी को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती है. साथ ही, हाइड्रेटिंग फूड्स जैसे खीरा और तरबूज को शामिल करें. इसके अलावा, डाइट में हर्बल चाय भी शामिल कर सकते हैं.

संतुलित आहार लें

साबुत अनाज, प्रोटीन और फाइबर युक्त भोजन पाचन तंत्र को सुधारते हैं. इनसे बॉडी को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. ऐसे में अपनी डाइट में फल और सब्जियों को शामिल करें. इससे शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी की नहीं होगी.

रोजाना व्यायाम करें

हेल्दी रहने और बॉडी को नेचुरली डिटॉक्स करने के लिए नियमित व्यायाम करना बेहद फायदेमंद माना जाता है. योगाभ्यास और वॉकिंग करने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है. इससे शरीर का लिंफेटिक सिस्टम भी सही रहता है.

अच्छी नींद लें

अच्छी नींद लेने से भी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है. 7-8 घंटे की गहरी नींद शरीर को ऊर्जा देने का काम करती है. कोशिश करें कि कम से कम स्ट्रेस लें.

प्रोसेस्ड फूड और शुगर कम करें

प्रोसेस्ड फूड और ज्यादा शुगर वाली चीजें हेल्थ को नुकसान पहुंचाती हैं. इससे लिवर पर ज्यादा दबाव पड़ता है. इन चीजों के बजाय नेचुरल चीजों को खाएं. बर्गर, पिज्जा और डीप फूड को डाइट में शामिल करने से बचें.

Related Articles

Back to top button