ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
मध्यप्रदेश

खेत में बैठा था 15 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ईशानगर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर के रमनपुरा में किसान सत्यप्रकाश सिंह के खेत में 15 फीट लंबा अजगर निकला। वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से अजगर का रेस्क्यू किया और पचेर घाट धसान नदी में छोड़ दिया। रमनपुरा पर किसान सत्यप्रकाश सिंह के खेत में अचानक अजगर दिखा, जहां 15 फीट के लंबे अजगर को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए और भयभीत हो गए।

पहले तो अजगर को गांव वालों ने पकड़कर भगाने का प्रयास किया गया तो वहीं गांव के लोगों द्वारा अजगर को मारने की बात भी की गई। लेकिन समझदार ग्रामीणों व किसान सत्यप्रकाश सिंह ने वन विभाग को सूचना दी। जहां जानकारी लगने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीण पूरी तरह से अजगर के ऊपर पर नजर बनाए थे।

जब अजगर एक सुरंग नुमा सुरंग में बैठ गया तो ग्रामीणों ने वन विभाग को बताया और विभाग के चार सदस्यीय दल ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू कर लिया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी स्वामी प्रसाद शर्मा का कहना है कि खेत में अजगर था जिसका रेस्क्यू किया गया है, उसे सुरक्षित पचेर घाट धसान नदी में छोड़ा गया। रेस्क्यू टीम में डिप्टी स्वामी प्रसाद शर्मा परिक्षेत्र सहायक ईशानगर वनरक्षक शेख वसीम, जितेंद्र गुप्ता, देवेंद्र पाठक, जलज मिश्रा शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button