ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
मध्यप्रदेश

मादा भालू प्रभा ने दिया दो नन्हें बच्चों को जन्म, कमला नेहरू चिड़ियाघर में खुशी की लहर

इंदौर: इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में नए मेहमानों का आगमन हुआ है। नए साल में मादा भालू प्रभा ने देर रात दो बच्चों को जन्म दिया है। बच्चों के जन्म के बाद से जहां चिड़ियाघर प्रबंधन में ख़ुशी की लहर है तो वही अब डाक्टरों की टीम इन भालुओं की देखरेख में भी जोत गई है दो बच्चों के जन्म के बाद इंदौर के चिड़ियाघर में भालुओं की संख्या में बढ़कर 6 हो गई है, जिसके बाद अब एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत भालुओं के कुनबे को अन्य शहरों के चिड़ियाघरों में भेजा जाएगा।

चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव के मुताबिक़ भालू के दोनों ही बच्चे स्वस्थ हैं और अपनी मां की पीठ पर बैठकर आसपास का माहौल समझ रहे हैं। मादा भालू भी अपने दोनों बच्चों को नर भालुओं से दूर करने के लिए उन्हें अपनी पीठ पर बैठाकर घुमा रही है।

डॉक्टर उत्तम यादव ने बुधवार को बताया की नर भालु नए मेहमानों को एकदम से ग्रुप में शामिल नहीं करते हैं लिहाजा मादा भालू प्रभा लगातार अपने बच्चों की देखभाल कर रही है फिलहाल भालू के दोनों बच्चों के जेंडर अभी पता नहीं चले हैं क्योंकि बच्चों की सुरक्षा के चलते उनके पास जाना खतरनाक हो सकता है। आने वाले दिनों में बच्चों का जेंडर देखा जाएगा और एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अन्य चिड़ियाघरों में इन्हें भेजा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button