ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
देश

राहुल गांधी को न्यायलय के आदेश का सम्मान करना चाहिए : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । मानहानि मामले में कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई गई है। इस पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी को भी सजा सुनाई जा सकती है, पहले भी सुनाई गई है। राहुल गांधी पहले व्यक्ति नहीं हैं, जिन्हें सजा सुनाई गई है। न्यायलय के द्वारा जो भी आदेश दिया गया है, उसका सभी को सम्मान करना चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी को भी फैसले का सम्मान करना चाहिए।
अखिलेश से डर पर डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि मुझे किसी से डर नहीं है। अखिलेश के सारस को लेकर दिए बयान पर मौर्य ने कहा कि मुझे लगता अखिलेश तनाव में हैं, वहां सत्ता के बिना बेचैन है। वहां अपना सर्वोच्च 2022 में प्राप्त कर चुके है। अभी सत्ता उनके आसपास मुझे लगता है। कभी नहीं राजनितिक दृष्टि से सपा पार्टी और सैफई परिवार की सत्ता अभी शताब्दी में आने की संभावना नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मौर्य ने कहा कि विपक्ष को खत्म करने की जरूरत नहीं है, जो अच्छा काम नहीं करेगा। जनता उस खुद खत्म कर देगी।
इसके पहले उपमुख्यमंत्री मौर्य ने आरोप लगाया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के मन में उनके प्रति जहर भरा है और वह उनकी हत्या भी करा सकते हैं। मौर्य ने कहा, मैं यह मानता हूं कि उनके मन के अंदर मेरे प्रति बहुत जहर भरा हुआ है। मैं कभी भी अखिलेश जी को अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष के अलावा उनके प्रति कोई और शब्द प्रयोग नहीं करता लेकिन उनकी जो भावना है, पता नहीं किनसे-किनसे मिली भगत करके उनका बस चले , तब मेरी हत्या करवा दें।

Related Articles

Back to top button