ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
मनोरंजन

Kapil Sharma ने ‘बेलबॉटम’ के लिए दी बधाई, अक्षय कुमार ने लगा दी क्लास- ‘जैसे ही पता चला शो में आ रहा हूं…’

नई दिल्ली। अक्षय कुमार ने अपनी फ़िल्म बेलबॉटम का ट्रेलर मंगलवार रात को दिल्ली में रिलीज़ किया था। ट्रेलर सोशल मीडिया में आते ही इस पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गयी। अजय देवगन, कृति सेनन, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत तमाम सेलेब्स ने ट्रेलर शेयर करके इसकी जमकर तारीफ़ की।

बुधवार दोपहर को कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी बेलबॉटम का ट्रेलर शेयर करके अक्षय को बधाई दी, जिसके बाद खिलाड़ी ने अपने अंदाज़ में कपिल की खिंचाई कर दी।

कपिल ने लिखा- बेहतरीन ट्रेलर अक्षय पाजी और पूरी टीम के लिए शुभकामनाएं। इसका जवाब देते हुए अक्षय ने लिखा- जैसे ही पता चला शो पर आ रहा हूं। बेस्ट विशेज़ भेजीं। उसके पहले नहीं। मिलकर तेरी ख़बर लेता हूं। कपिल ने इस पर शर्मिंदा होने की इमोजी बनाते हुए लिखा- लव यू पाजी।

अक्षय और कपिल के बीच हुई इस मज़ेदार बातचीत से यह पक्का हो गया है कि द कपिल शर्मा शो के नये सीज़न में बेलबॉटम की टीम मेहमान बनने वाली है। अक्षय कई बार अपनी फ़िल्मों को प्रमोट करने कपिल के शो में गये हैं। अपनी आख़िरी रिलीज़ फ़िल्म लक्ष्मी के लिए भी अक्षय कपिल के शो में मेहमान बने थे। हालांकि, अभी शो की तारीख़ का एलान नहीं किया गया है। पिछले दिनों कपिल ने सूचना दी थी कि शो का नया सीज़न सोनी टीवी पर शुरू होने वाला है। इस बार शो में सुदेश लहरी भी होंगे।

बेलबॉटम 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। रंजीत तिवारी निर्देशित यह एक स्पाई थ्रिलर फ़िल्म है, जिसकी कहानी 80 के दौर में सेट की गयी है। फ़िल्म में वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगी। वाणी अक्षय की पत्नी के रोल में हैं, जबकि लारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। वहीं, हुमा अक्षय की टीम की सदस्य बनी हैं।

Related Articles

Back to top button