ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

सोने के दाम में तेजी, चांदी भी हुई काफी महंगी, जानिए क्या चल रहे हैं रेट

नई दिल्ली। सोने एवं चांदी की कीमतों में बुधवार को तेजी देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 123 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे शहर में सोने का दाम 46,992 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले सत्र में सोने का दाम 46,869 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार चांदी की कीमत में प्रति किलोग्राम 766 रुपये की वृद्धि देखने को मिली। इससे दिल्ली में चांदी की कीमत 66,926 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई। इससे पिछले सत्र में यानी मंगलवार को चांदी की कीमत 66,160 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, ”कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित कमोडिटी एक्सचेंज) पर सोने के भाव में रिकवरी से दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम में 123 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि देखने को मिली।”

वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम तेजी के साथ 1,815 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। वहीं चांदी की कीमत 25.71 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

सोने का वायदा भाव (Gold Price Today in Futures Market)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शाम 06:10 बजे सोने का भाव 291 रुपये यानी 0.61 फीसद की तेजी के साथ 48,155 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में सोने का रेट 47,864 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 285 रुपये यानी 0.59 फीसद की बढ़त के साथ 48,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इसे पिछले सत्र में यानी मंगलवार को दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 48,075 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत (Silver Fututres Price)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शाम 06:15 बजे सितंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 558 रुपये यानी 0.82 फीसद की टूट के साथ 68,472 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में सितंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 67,914 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। इसी तरह दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 553 रुपये यानी 0.80 फीसद की तेजी के साथ 69,323 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 68,770 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

Related Articles

Back to top button