ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
मनोरंजन

Lara Dutta को इंदिरा गांधी बनाने वाले ‘जादूगर’ ने पहले भी किये हैं ऐसे कारनामे, लारा ने कहा- शुक्रिया

नई दिल्ली। अक्षय कुमार की फ़िल्म बेलबॉटम में जिस बात की चर्चा सोशल मीडिया में सबसे अधिक हो रही है, वो है लारा दत्ता का इंदिरा गांधी वाला अवतार। ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद लारा को इस अंदाज़ में देखकर लोग हैरान रह गये। पहचानना मुश्किल हो गया कि वो लारा ही हैं। लारा को प्रोस्थेटिक्स की मदद से इंदिरा गांधी का लुक दिया गया है और अब एक्ट्रेस ने अपने मेकअप आर्टिस्ट का खुलासा किया है, जिनकी कारीगरी से सब हैरान हैं।

लारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो इंदिरा गांधी के लुकर में नज़र आ रही हैं। इन तस्वीरों के परिचय में लारा ने लिखा- हमारे बेलबॉटम के ट्रेलर और मिसेज़ इंदिरा गांधी के किरदार के लिए जो तारीफ़ें मिल रही हैं, उनसे मेरा दिल कृतज्ञता से भर गया है।

अक्षय कुमार, रंजीत तिवारी, जैकी भगनानी और दीपिशिखा देशमुख ने जो भरोसा जताया, उसके लिए आभारी हूं। और, मैं विक्रम गायकवाड़ और उनकी टीम को इसका पूरा क्रेडिट दूंगी और शुक्रिया कहती हूं, जिन्होंने अद्भुत प्रोस्थेटिक्स और मेकअप किया है। फ़िल्म आपके सिनेमाघरों में देखने का इंतज़ार है। 19 अगस्त को मिलते हैं।

विक्रम गायकवाड़ इंडस्ट्री के जाने-माने मेकअप डिज़ाइनर और आर्टिस्ट हैं। आईएमडीबी के मुताबिक़, विक्रम ने भाग मिल्खा भाग, पीके, दंगल, उरी- द सर्जीकल अटैक, शकुंतला देवी, पानीपत, 99 सॉन्ग्स, सुपर 30, केदारनाथ जैसी फ़िल्मों में मेकअप विभाग संभाला है। हिंदी के साथ मराठी फ़िल्मों में भी विक्रम गायकवाड़ मेकअप विभाग संभालते रहे हैं

बता दें, बेलबॉटम एक स्पाई थ्रिलर फ़िल्म है, जिसकी कहानी 1984 में स्थापित है, जब इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री हुआ करती थीं। कहानी विमान हाई जैक की है, जिसमें फंसे यात्रियों को बचाने की ज़िम्मेदारी अक्षय कुमार को सौंपी जाती है। अक्षय फ़िल्म में सीक्रेट एजेंट बने हैं, जिसका कोड नेम बेलबॉटम है। फ़िल्म में वाणी कपूर अक्षय की पत्नी और हुमा कुरैशी अक्षय की टीम का हिस्सा बनी हैं।

Related Articles

Back to top button