ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश: हनी ट्रैप में फंसाया, फिर शादीशुदा महिला ने बना लिया अश्लील वीडियो… ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या

मध्य प्रदेश के डबरा में ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली. जांच में सामने आया है कि एक महिला युवक की अश्लील वीडियो बनकर उसे पैसों के लिए पिछले काफी दिनों से ब्लैकमेल कर रही थी. इस बात से परेशान होकर युवक ने अपने ही घर की दूसरी मंजिल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. साथ ही आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है.

डबरा के रहने वाले संतोष कुमार जाटव(40) ने हनी ट्रैप में फंसकर आत्महत्या कर ली. मृतक अंबेडकर कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था. साथ ही वह पेट्रोल पंप पर सेल्समैन काम किया करता था. संतोष को पास की कॉलोनी में रहने वाली एक महिला पिछले काफी समय से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रही थी. महिला उसका पति और बेटा तीनों मिलकर संतोष से पैसों की मांग कर रहे थे. पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है.

हनीट्रेप में फंसे युवक ने की आत्महत्या

मामले की जांच करते हुए पुलिस ने बताया कि जवाहर कॉलोनी में रहने वाली अनीता ने संतोष को हनीट्रेप में फंसाकर उसके अश्लील वीडियो बना लिया थे. इन्हीं वीडियो को दिखा कर महिला अपने पति और बेटे के साथ मिलकर संतोष को बलेकमैल कर रही थी. साथ ही लगातार पैसों की मांग कर रही थी. बेइज्जती के डर से मृतक अब तक महिला को 20 हजार रुपये दे चुका था, लेकिन फिर भी आरोपी बार-बार पैसों की मांग कर रहे थे. इसी बात से परेशान होकर संतोष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

दूसरी मंजिल पर मिली लाश

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला अपने परिवार के साथ मिलकर पहले भी लोगों को ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठ चुकी है. महिला लोगों को अपने प्यार में फंसाती थी और पति और बेटों मोबाइल छुपाकर वीडियो बना लिया करते थे. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह अब तक कितने लोगों को बलेकमैल कर चुकी है. आत्महत्या से दो दिन पहले संतोष गायब था. इस संबंध में परिवार ने थाने जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पत्नी ने घर की दूसरी मंजिल पर देखा कि पति की लाश फंदे से लटक रही थी.

Related Articles

Back to top button