ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
महाराष्ट्र

‘मोबाइल से दूर रहो…’ रोका तो बेटे ने घर में लगा ली फांसी, मौत की खबर सुनते ही पिता ने भी दे दी जान

महाराष्ट्र के नांदेड़ में मोबाइल नहीं मिलने पर एक युवक ने आत्महत्या कर ली. बेटे के आत्महत्या की जानकारी होते ही पिता ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एक ही परिवार में हुई दोहरी मौत से इलाके में मातम पसरा गया है. इसी के साथ गांव में मोबाइल फोन के अत्याधिक इस्तेमाल पर चर्चा शुरू हो गई है.

तकनीकी युग ने लोगों के जीवन को जितना आसान बनाया, उतना ही परेशानियां भी बढ़ाई है. एक तरफ मोबाइल और तकनीक का इस्तेमाल कर हम अपने काम को आसान बना रहे है. वहीं, दुसरी तरफ यहीं हमारी बुरी आदतें बनती जा रही है. ऐसा ही एक मामला नांदेड़ के बिलोली इलाके से सामने आया है. यहां एक युवक ने मोबाइल इस्तेमाल कर रहा था, लेकिन इसी दौरान पिता ने उसका मोबाइल छीन लिया.

मोबाइल फोन के लिए युवक ने की आत्महत्या

यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना नांदेड़ के बिलोली तालुका के एक गांव की है. यहां मोबाइल फोन के लिए एक 17 साल एक युवक ने सुसाइड कर लिया. युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी अनमोल जिंदगी समाप्त कर ली. बेटे की मौत की खबर सुनकर उसके पिता ने भी खेत में जाकर फांसी लगा ली और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.आत्महत्या करने वाले पिता-पुत्र की पहचान ओंकार पैलवार और राजू पैलवार के रूप में हुई है.

परिवार में पसरा मातम

घटना की जानकारी होते ही पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया. एक ही परिवार में दोहरी मौत से परिवार सदमे में हैं. परिवार का कहना है कि उन्हें बिल्कुल भी अंदेशा नहीं था कि मोबाइल फोन परिवार के दो लोगों की मौत का कारण बन जाएगा. इस घटना ने समाज को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर कैसे मोबाइल फोन हमारी जान से भी ज्यादा कीमती हो गया है.

Related Articles

Back to top button