ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
मध्यप्रदेश

सिंगरौली में ढाबे के बंद कमरे में मिले दो शव, फैली सनसनी ,पुलिस ने कही ये बात

सिंगरौली. मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में ढाबे के कमरे में दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल है। यह ढाबा मान सिंह वैश्य नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। यह घटना बरगवा थाना क्षेत्र के सेमूआर गांव में स्थित KGF ढाबे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूदा लालमाटी गांव के रहने वाले बबुदर बैगा और मिथुन बैगा ढाबे पर काम करते थे।

सिंगरौली एसपी मनीष खत्री से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ठंड के कारण कोयला जलाकर सो गए थे, जिससे कार्बन मोनोऑक्साइड गैस कमरे में जमा होने से मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।

मृतक मिथुन बैगा के पिता रामरतन बैगा ने जानकारी देते हुए बताया है कि बबुदर बैगा उन्हीं के गांव का है, उसके पिता की मौत के बाद घर की हालत ठीक नहीं थी, इसीलिए उसे अपने साथ यहां काम करने के लिए लाया था. मेरे घर की भी स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए मैं यहां पहले से काम कर रहा था और अपने बेटे को भी एक साल पहले यहां काम पर लगाया था,.जहां दोनों की सोते समय मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button