ब्रेकिंग
Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस... Gorakhpur Express Mystery: ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला यात्री; सूटकेस भी गायब, मचा हड़क... Akhilesh Yadav Promise: सपा सरकार आई तो बदलेगी शिक्षा नीति; अखिलेश यादव का यूपी के युवाओं से बड़ा वाद...
मध्यप्रदेश

लात-घूंसे बरसाए, पैरों की चमड़ी निकली, भोपाल में टीचर ने छात्र को बेरहमी से पीटा; स्कूल प्रबंधन ने पल्ला झाड़ा

भोपाल के तलैया क्षेत्र स्थित सेंट माइकल स्कूल से एक खौफनाक घटना सामने आई है. 9 जनवरी को स्कूल के शिक्षक ने 11वीं कक्षा के छात्र को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसके पैरों की चमड़ी तक निकल गई. परिजनों ने मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और स्कूल प्रबंधन से की है. उन्होंने शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, परिजनों का कहना है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराएंगे.

छात्र जिशान ने बताया कि स्कूल में उसका एक सहपाठी के साथ विवाद हो गया था. विवाद के दौरान शिक्षक अबान वहां पहुंचे और बिना कुछ पूछे उसे लात-घूंसों और जूतों से मारना शुरू कर दिया. उन्होंने इतने बुरे तरीके से पिटाई की कि जिशान के पैरों से खून बहने लगा.

परिजनों का आरोप

छात्र के मामा अयूब खान ने बताया कि शिक्षक की मार से जिशान की पिंडलियों की चमड़ी पूरी तरह उधड़ गई. उन्होंने कहा कि उनका भांजा जब घर पहुंचा तो कांप रहा था और मानसिक रूप से बुरी तरह से परेशान था. परिजनों का कहना है कि अगर बच्चा कोई गलती करता है, तो इसकी जानकारी परिवार को दी जानी चाहिए थी, न कि ऐसे बूरे तरीके से पिटाई की जानी चाहिए.

जिला शिक्षा अधिकारी एन.के. अहिरवार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. उन्होंने कहा, परिजनों की शिकायत के आधार पर एक जांच कमेटी का गठन किया गया है. स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे. छात्र और अन्य शिक्षकों के बयान दर्ज किए जाएंगे. जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

स्कूल प्रबंधन ने पल्ला झाड़ा

इस घटना पर स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है. स्कूल प्रिंसिपल ने घटना की जानकारी से इनकार किया है और कहा है कि जांच में उनका सहयोग किया जाएगा. यह घटना न केवल शिक्षक की क्रूरता को दर्शाती है, बल्कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन के नाम पर होने वाली हिंसा पर भी सवाल खड़े करती है.

क्या होगी कार्रवाई?

डीईओ ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषी शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े नियम बनाए जाएंगे.

Related Articles

Back to top button