ब्रेकिंग
लुधियाना में हैवान बना पति: मामूली विवाद में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 4 साल के बेटे को छ... गोल्ड में मोटा मुनाफा देने का झांसा: लुधियाना में दो कारोबारियों से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस की... लुधियाना: गोयल अस्पताल के पास रास्ता रोककर युवक से लूटी सोने की चेन, बिना नंबर वाली स्प्लेंडर से आए ... लुधियाना में बड़े टैक्स फ्रॉड और जाली दस्तावेजों के गिरोह का भंडाफोड़, 2 मुख्य आरोपियों पर FIR सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम: मुख्य सचिव भी बने पक्षकार, 27 अक्टूबर को तय होगी DA की दिशा फरीदाबाद में हैवानियत: बुजुर्ग से शादी का विरोध करने पर महिला पर डाला खौलता पानी, दंपती गिरफ्तार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से बड़ी खुशखबरी: 27 अक्टूबर से हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइ... पलवल के अलावलपुर में खूनी खेल: खेत के रास्ते में मिला किसान का शव, पास पड़ा मिला महिला का पहचान पत्र
छत्तीसगढ़

रायपुर : बहुमंजिला निर्माणाधीन इमारत का लिंटर गिरने से दो मजदूरों की मौत, 6 घायल

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड में बहुमंजिला इमारत का हिस्सा गिरने से 8 मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिसमें इलाज के दौरान 2 मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरने से राजधानी में अफरा तफरी मच गई।

घटना वीआईपी रोड पर विशाल नगर इलाके में हुई, जहां एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा है। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे इमारत की सातवीं और दसवीं मंजिल के बीच स्लैब बिछाई जा रही थी कि तभी लिंटर टूटकर गिर गया। अधिकारी ने बताया कि मजदूरों को बाहर निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि निर्माण सामग्री को साइट से हटाया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोई मजदूर अब भी फंसा हुआ है या नहीं। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button