ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
विदेश

लॉस एंजलिस आग का क्या है गाजा कनेक्शन, अमेरिका को क्यों कोस रही दुनिया?

अमेरिका में राष्ट्रपति पद से जो बाइडेन की विदाई होने वाली है और डोनाल्ड ट्रंप की दूसरी बार ताजपोशी होने जा रही है, इस बीच कैलिफोर्निया के लॉस एंजलिस के जंगल की आग ने विकराल रूप ले लिया और भारी तबाही मचा दी. अमेरिका ऐसा देश है जिससे पूरी दुनिया का सरोकार जुड़ा है, लिहाजा इस भयानक अग्निकांड से बाहर और भीतर तमाम लोग झुलसे हुए हैं. कइयों के कारोबार प्रभावित हुए हैं. अनेक हॉलीवुड सितारों के घर-बंगले सब तबाह हो गए. वहां केवल धुआं, चिंगारी और राख है. लेकिन दूसरी तरफ इस आपदा पर तंज भी कसे जा रहे हैं. गाजा नरसंहार और पलायन से जोड़ा जा रहा है. भारत में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी इसे गाजा का नतीजा बताया है लेकिन यह बात महबूबा तक ही सीमित नहीं है.

सोशल मीडिया पर इस विनाशकारी आग को गाजा युद्ध से जोड़कर कई सारी पोस्ट्स वायरल हो रही हैं और अमेरिकी नीति पर निशाना साधा जा रहा है. पोस्ट में लिखा जा रहा है कि अमेरिका गाजा को जलाने का परिणाम भुगत रहा है. इजरायल-अमेरिका विरोधी कई एक्टिविस्ट्स इसी तरह के बयान जारी कर रहे हैं. एक्टिविस्ट्स लिख रहे हैं- अमेरिका ने गाजा में अस्पताल और रिफ्यूजी कैंप जलाए, आज वह खुद भी अपनी लगाई आग में जल रहा है. गाजा में लोगों को जिंदा जलाया गया, आश्चर्य नहीं, कहीं ये आग हमारे घर तक न पहुंच जाए… गाजा की लपटें यहीं नहीं रुकेंगी… गाजा पर सैकड़ों बम गिराने का परिणाम है… आदि आदि.

इजरायल और अमेरिकी विरोधियों के अटपटे बयान

लोगों का तो यहां तक कहना है कि अमेरिका ने गाजा में करवाया, ये आग उसी वजह से फैली है. इजरायल और अमेरिकी विरोधियों का कहना है कि जो अमेरिका ने किया उसे उसी का फल मिल रहा है. अमेरिकी आग पर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अमेरिका को अब गाजा का दर्द ठीक से समझ आएगा? महबूबा ने ये भी कहा कि अमेरिका को पता चलना चाहिए कि किसी का घर और जिंदगियां खत्म होने पर कैसा दर्द होता है?

Related Articles

Back to top button