ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
देश

सूट-बूट में आए चोर, ताला तोड़ा और उड़ा लिया 30 लाख का माल; वीडियो देखकर हैरत में पड़ी पुलिस

झारखंड की राजधानी रांची में चोरों ने वारदात का नया तरीका अख्तियार किया है. अब यहां चोर सूट-बूट और टाई लगाकर आ रहे हैं और दिन दहाड़े वारदात कर फरार हो जा रहे हैं. ऐसी ही एक घटना रांची के वीवीआईपी इलाके में शामिल गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड स्थित एक अपार्टमेंट में हुई है. यहां चोरों ने एक प्रतिष्ठित ठेकेदार के घर में घुसकर दिन दहाड़े 30 लाख की नगदी और जेवर आदि पार कर दिए हैं. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में चोरों का गेटप देखकर पुलिस भी हैरान है. फिलहाल पुलिस चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

पुलिस के मुताबिक गोंदा थाना क्षेत्र में रहने वाले ठेकेदार यशवंत सिंह के घर में चोरी हुई है. उन्होंने पुलिस को दिए शिकायत में बताया है कि वारदात के वक्त वह अपनी साइट पर थे. वहीं उनकी पत्नी घर में ताला लगाकर आसपास में ही किसी काम से गई थीं. इस बीच दो लोग उनके घर पहुंचे और ताला तोड़ कर 30 लाख रुपए से भी अधिक का माल उड़ा लिया. घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये दोनों चोर देखे जा सकते हैं. उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी है. इस फुटेज में दोनों चोर कारपोरेट अधिकारियों की तरह सूट बूट और टाई लगाए हुए हैं.

एक महीने तीसरी बड़ी वारदात

ठेकेदार की शिकायत पर गोंदा थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है. वहीं डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है. बता दें कि राजधानी रांची में एक महीने के अंदर लगातार तीसरी बड़ी चोरी की वारदात हुई है. इससे पहले रांची के रातू थाना क्षेत्र में 26 दिसंबर 2024 को 14 लाख की लूट हुई थी. फिर 30 दिसंबर 2024 को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के घर के पास गोली मारकर बदमाशों ने 13 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया था.

झारखंड में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

वहीं अब राजधानी रांची के वीवीआईपी इलाकों में से एक कांके रोड में 30 लाख रुपए से से अधिक की चोरी को अंजाम दिया है. लगातार हुई यह तीनों घटनाएं राजधानी में कानून व्यवस्था की हालत बताने के लिए काफी हैं. दरअसल हाल ही में सीएम हेमंत सोरेन ने अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा किया था. उन्होंने कहा कि अपराधियों और रिश्वत खाने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होगी. हालांकि अब तक हुए अपराधों में उनका दावा महज कागजी ही साबित हुआ है.

Related Articles

Back to top button