ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप
मध्यप्रदेश

बर्थडे पार्टी में शामिल होने आई नाबालिग के साथ गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना के सागर नाका चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आई 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची का बर्थडे पार्टी में आये तीन युवकों ने अपहरण कर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद दमोह पुलिस कप्तान श्रुत कीर्ती सोमवंशी के दिशा निर्देशों पर पुलिस की अलग – अलग टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की पकड़े गए।

 आरोपियों में से एक ने शराब के नशे में यह कृत्य करना स्वीकार किया। वहीं बच्ची के बयानों के आधार पर तीनों पर मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं देहात थाना पुलिस का कहना है की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, पुलिस ने पीड़िता की हालत स्थिर होने पर उसका बयान दर्ज किया और गांव के तीन आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया था, आरोपियों की कार की भी पहचान हो गई है।

Related Articles

Back to top button