ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप
मध्यप्रदेश

बैतूल में झूले से अचानक गिरा तीन माह का मासूम, सिर में आई गंभीर चोट, इलाज के दौरान मौत

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के ग्राम पाटरैयत में झूले से अचानक तीन माह का बालक नीचे गिर गया, जिसमें बालक को सर में गंभीर चोट आई थी। जिसकी जिला अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल बालक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। नवनीत पिता जगदीश नावडे उम्र 3 माह निवासी ग्राम पाटरैयत थाना चिचोली शनिवार शाम 7 बजे के करीब बालक सो रहा था तो परिजनों ने बालक को झूले में डाल दिया और सब अपना – अपना काम करने लगे इसी दौरान बालक अचानक झूले से नीचे गिर गया, जिसमें बालक के सर में गंभीर चोट आई थी।

 घटना के बाद जैसे ही बालक के रोने की आवाज परिजनों ने सुनी तो सभी लोग बालक के पास पहुंचे और परिजनों ने बालक को पहले गंभीर हालत में भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बालक को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया था, जहां मासूम बालक की पीआईसीयू वार्ड में शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

बालक के पिता जगदीश ड्राइवरी का काम करता है और उनके दो बच्चे है एक बालक 3 वर्ष का और छोटा बालक तीन माह का। जिसमें 3 माह के बालक की झूले से गिरने से मौत हो गई। फिलहाल बालक के शव का शनिवार जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Back to top button