ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
मध्यप्रदेश

CM डॉ मोहन ने युवाओं से किया संवाद, कहा- सिर्फ डिग्री से नहीं चलेगा काम, लर्निंग के साथ स्किल मजबूत होना चाहिए

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रवींद्र भवन, भोपाल में आयोजित ‘स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन’ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Vishvas Kailash Sarang , राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) Krishna Gaur, सांसद VD Sharma सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सीएम डॉ मोहन यादव ने बताया कि युवा शक्ति मिशन को लॉन्च कार्यक्रम में बयान,, ऊर्जा का स्त्रोत युवा हैं, मगर उसे दिशा देने की जरूरत है, डिग्री देने से नहीं बल्कि कुछ करना होगा, युवा नौकरी पाने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला हो,आज यह समय की आवश्यकता है, मप्र में डेढ़ करोड़ युवा है, जिनके लिए युवा शक्ति मिशन की शुरुआत कर रहे हैं।

जिसमे युवाओं से संवाद करके युवाओं को रोजगार देंगे, आज केवल कागज की डिग्री से काम नहीं चलेगा, बल्कि आज स्किल का दौर है। इसलिए सरकार ने शिक्षा के साथ स्किल का टारगेट का, 2028 तक प्रदेश के 70 फीसदी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है 2030 तक प्रदेश में सभी युवाओं को शिक्षित करना है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए तीन बिंदु है संवाद, समर्थ समृद्धि, आज सिर्फ डिग्री से काम नहीं चलेगा, हम उसको आत्मनिर्भर भी बनाएंगे। लर्निंग के साथ स्किलिंग मजबूत होना चाहिए। सबको सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती, युवाओं को इसलिए स्वालंबी बनाने का लक्ष्य है। युवाओं को जो अच्छा लगे उस ओर आगे बढ़ना चाहिए। लक्ष्य के लिए तब तक मेहनत करते रहें जब तक उसे हासिल ना कर लें।

Related Articles

Back to top button