ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...
देश

1186 सीसीटीवी, 12 भाषाओं में अनाउंसमेंट और वार रूम… दिव्य महाकुंभ को भव्य बनाने की तैयारी में रेलवे

महाकुंभ 2025 के ऐतिहासिक आयोजन को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रयागराज क्षेत्र के 9 रेलवे स्टेशनों पर मॉनिटरिंग के लिए 1186 सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और रेलवे बोर्ड में बनाए गए वार रूम की शुरुआत की. इसके साथ ही यात्रियों को 12 भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में सूचनाएं देने की प्रणाली को लागू किया गया है.

रेल मंत्री ने महाकुंभ को भारतीय संस्कृति का महा आयोजन बताते हुए कहा कि भारतीय रेलवे ने इस आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए है.

रेल मंत्री ने बताया कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज क्षेत्र के 9 प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए होल्डिंग एरिया को अलग-अलग विभाजित किया गया है. लाल, नीला, पीला और हरा रंग यात्रियों के डेस्टिनेशन की सास्ता बताएगा. इन क्षेत्रों में बैठने और एंट्री की स्पेशल व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि इस बार रेलवे 13,300 गाड़ियों का संचालन करेगा, जिसमें 10,000 नियमित गाड़ियां और 3300 से ज्यादा स्पेशल गाड़ियां शामिल हैं.

निगरानी और डिजिटल व्यवस्था

महाकुंभ के दौरान रेलवे बोर्ड ने मॉनिटरिंग के लिए एक विशेष वार रूम तैयार किया गया है, जहां सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी और कर्मचारी 24×7 तैनात रहेंगे. प्रयागराज क्षेत्र के सभी स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों की पांच स्तरीय निगरानी व्यवस्था की गई है. इनमें 764 नए कैमरे जोड़े गए हैं, जिनमें से 116 कैमरे फेस रिकग्निशन तकनीक से लैस हैं. इसके अलावा, डिजिटल महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए बारकोड आधारित यूटीएस टिकटिंग प्रणाली लागू की गई है, जिससे यात्रियों को टिकट लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो.

महाकुंभ 2025 के लिए रेलवे ने प्रयागराज क्षेत्र में संरचनात्मक विकास के कई बड़े कदम उठाए हैं. प्रयागराज-वाराणसी और फाफामऊ-जंघई मार्ग की डबलिंग पूरी कर ली गई है. गंगा नदी पर नए पुल का निर्माण भी पूरा हो चुका है. सात नए प्लेटफार्म बनाए गए हैं, जिससे प्लेटफार्मों की कुल संख्या 48 हो गई है. इसके अलावा, स्टेशनों पर नए फुट ओवरब्रिज, रैंप, और आधुनिक शौचालयों का निर्माण किया गया है.

स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था

यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए रेलवे ने बड़े पैमाने पर इंतजाम किए हैं. प्रत्येक स्टेशन पर फर्स्ट एड बूथ और मेडिकल ऑब्जरवेशन रूम बनाए गए हैं, जहां डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ 24 घंटे तैनात रहेंगे. रेलवे परिसर और प्लेटफार्मों की सफाई सुनिश्चित करने के लिए 1000 स्वच्छता प्रहरी तैनात किए गए हैं. इसके अलावा, 10,000 जीआरपी जवान और 1000 स्वयंसेवक भी यात्रियों की सहायता के लिए मौजूद रहेंगे.

महाकुंभ की भव्यता

महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने स्टेशनों को भव्य रूप दिया है. स्टेशनों की दीवारों पर 20,000 वर्ग मीटर में कुम्भ आधारित पेंटिंग कराई गई हैं. प्रमुख स्नान पर्वों के लिए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल गाड़ियों और व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किए हैं. यह आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक चलेगा, जिसमें 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के संगम में स्नान करने की उम्मीद है.

Related Articles

Back to top button