ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
उत्तरप्रदेश

दिल्ली में और बढ़ेगी ठंड, UP-बिहार में भी गिरेगा पारा… जानें कैसा रहेगा अगले दो दिन का मौसम

उत्तर भारत में इन दिनों भीषण ठंड के बीच बारिश और घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में देश के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के साथ ही मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 2 से 3 सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं देश के पूर्वी हिस्से में बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने का अनुमान है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में तापमान शून्य से नीचे रह सकता है.

आईएमडी ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है. वहीं दिल्ली में 13 जनवरी को कोल्ड डे की चेतवानी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 13 जनवरी से 16 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा. वहीं इन राज्यों के न्यूनतम तापमान में भी 2-3 सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

दिल्ली में कोल्ड डे की चेतावनी

वहीं आने वाले दिनों मे उत्तराखंड का तापमान 1 से 5 सेल्सियस रहने का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश के साथ ही उत्तर-पूर्व, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान 6 से 12 सेल्सियस रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 5 सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान और गुजरात के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे में तापमान में 2 से 6 सेल्सियस तक गिरावट दर्ज किया गया है. वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर – लद्दाख, वेस्ट बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 1 से 5 सेल्सियस बढ़ा है. वहीं दिल्ली में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है.

इन राज्यों में भी कोल्ड डे की चेतावनी

वहीं 12 जनवरी से 16 जनवरी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई है. वहीं उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 13 और 14 जनवरी को घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी है. वहीं हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 13 जनवरी को कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है.

Related Articles

Back to top button