ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
महाराष्ट्र

‘महाराष्ट्र चुनाव ने शरद पवार और उद्धव को उनकी जगह दिखाई’, शिरडी अधिवेशन में गरजे अमित शाह

शिरडी में रविवार को महाराष्ट्र बीजेपी प्रदेश अधिवेशन का आयोजन किया गया. वहीं, महा-अधिवेशन के समापन के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को महाराष्ट्र चुनाव में भारी जीत पर बधाई दी. साथ ही विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में भारी जीत के बाद पहली बार सब एकत्रित हुए हैं. आप सब ने बहुत बड़ा काम किया है. लोकसभा चुनाव के बाद सभी विरोधी बाहें चढ़ाकर बैठे थे कि महाराष्ट्र में उनकी जीत होगी. लेकिन आप सभी ने उनके इस सपने को चकनाचूर करने का काम किया है.

अमित शाह ने बीजेपी के राज्य स्तरीय अधिवेशन में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ‘आप सबको मालूम नहीं है कि आपने कितना बड़ा काम किया है. उद्धव ठाकरे ने हमारे साथ जो द्रोह किया था, 2019 में विचारधारा छोड़ी थी और बाला साहेब ठाकरे के विचारों को छोड़ा था. झूठ-फरेब करके वे मुख्यमंत्री बने थे. आपने उद्धव ठाकरे को उनकी जगह बताने का काम किया है.’ शाह ने इसी क्रम में इंडिया अलायंस में हो रहे बिखराव पर भी प्रतिक्रिया दी है.

‘साल 2025 में जीत की शुरुआत दिल्ली से होगी’

बीजेपी कार्याताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘ महाराष्ट्र ने अस्थिरता की राजनीति को समाप्त करके एक मजबूत देवेंद्र फडणवीस सरकार देने का काम आपने किया है. सब हमारे विरोधी बाहें चढ़ाकर बैठे थे कि लोकसभा के बाद महाराष्ट्र में हमारी विजय होगी. उनके इस सपने को चकनाचूर करने का काम किया है. ‘ शाह ने कहा, ‘ शरद पवार कई वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे, लेकिन किसानों की आत्महत्या ने रोक पाए, आपने उन्हें भी उनकी असली जगह दिखा दी.’

Related Articles

Back to top button