ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
मध्यप्रदेश

क्रब खोदकर मुर्दे खाने वाले कबर बिज्जू से छतरपुर में दहशत, जानिए कितना खतरनाक होता है यह नरभक्षी जीव

छतरपुर  : मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर में कबर बिज्जू के मूवमेंट का मामला सामने आया है। जहां शहर के हनुमान टोरिया सर्किट हाउस के पास कुछ कबर बिज्जू दिखाई दिए हैं। इस कबर बिज्जू का झुण्ड देखकर हड़कंप मचा हुआ है और दहशत का माहौल है।

बता दें कि कबर बिज्जू एक प्रकार की लोमड़ी का वंशज है। जो बिल्ली की तरह होता है। यह बेहद फुर्तीला और नरभक्षी भी होता है जो कब्र खोदकर शव को खा जाता है। इसलिए इसे कबर बिज्जू कहा जाता है। हालांकि यह सर्वभक्षी जीव भी है जो पेड़ पर लगे फल/वनस्पति इत्यादि भी खा लेता है।

जानकारों की मानें तो यह नदियों/तालाबों/जलस्त्रोतों के किनारे मांद बनाकर यह रहता है। भूरे और काला दिखने वाले इस जानवर के माथे पर चौड़ी सफ़ेद धारी होती है। हाथ और पैर पर पांच नाख़ून वाला कबर बिज्जू जैव विविधता के लिये फायदे का भी काम करता है क्योंकि यह बीज इत्यादि खाकर इसे फैलाता रहता है।

शहर के हनुमान टोरिया के ठीक सामने किशोर सागर तालाब के करीब इन कबर बिज्जुओं का पाया जाना माना जा रहा है कि आसपास ही यहीं कहीं इन्होंने अपना ठिकाना बना रखा है। फिलहाल तो इन्हें पेड़ पर देखा गया है। लेकिन इनके शहर में आने से लोगों में दहशत का माहौल है तो वहीं इलाके में सनसनी है।

Related Articles

Back to top button