ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
व्यापार

Jio की टक्कर में Airtel लाया जबर्दस्त प्लान, 84 दिन तक रोज 2.5GB डेटा, कॉलिंग और अमेजन प्राइम वीडियो भी फ्री

एयरटेल अपने यूजर्स के लिए 999 रुपये का नया प्लान लाया है। 84 दिन तक चलने वाले इस प्लान में कंपनी रोज 2.5जीबी के साथ फ्री कॉलिंग दे रही है। इस प्लान में यूजर्स को अमेजन प्राइम की मेंबरशिप भी मिलेगी।

रिलायंस जियो (Reliance Jio) की टेंशन बढ़ाने के लिए एयरटेल (Airtel) ने मार्केट में अपना नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। कंपनी का यह प्लान 999 रुपये का है। इस प्लान से कंपनी उन यूजर्स को टारगेट करेगी जो खूब सारा डेटा और अच्छी वैलिडिटी चाहते हैं। अगर आपको भी ऐसे ही प्लान की तलाश है, तो एयरटेल का यह नया रिचार्ज आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है। प्लान में डेली 2.5जीबी डेटा और अमेजन प्राइम वीडियो के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ कई अडिशनल बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

999 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट एयरटेल का यह प्लान डेली ज्यादा डेटा यूज करने वाले यूजर्स के लिए बेस्ट है। इस प्लान में आपको इंटरनेट यूज करने के लिए डेली 2.5जीबी डेटा मिलेगा। 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में कंपनी डेली 100 फ्री एसएमएस और देश भर में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग दे रही है। प्लान में यूजर्स को 84 दिन के लिए अमेजन प्राइम मेंबरशिप भी मिलेगी। इसके अलावा कंपनी का यह प्लान Xstream मोबाइल पैक का भी सब्सक्रिप्शन देता है।

एयरटेल के 449 रुपये वाले प्लान में 2.5जीबी डेटाएयरटेल अपने यूजर्स को 449 रुपये वाले प्लान में डेली 2.5जीबी डेटा ऑफर कर रहा है। इस प्लान में आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। प्लान में कंपनी Xstream मोबाइल पैक के साथ अमेजन प्राइम वीडियो के मोबाइल एडिशन का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रही है। एयरटेल का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है।

जियो के 2999 रुपये वाले प्लान में मिलेगा डेली 2.5जीबी डेटाजियो के इस प्लान में आपको 365 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। प्लान में कंपनी डेली 2.5जीबी के हिसाब से टोटल 912.5जीबी डेटा दे रही है। इस प्लान में आपको देश भर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। कंपनी इस प्लान में यूजर्स को जियो ऐप्स के साथ डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देती है।

Related Articles

Back to top button