ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...
देश

अरुणाचल प्रदेश: चीनी सैनिकों ने सीमा के पास से 5 भारतीयों को किया अगवा- कांग्रेस नेता का दावा

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद के बीच अरुणाचल प्रदेश से एक बड़ी खबर आ रही है। अरुणाचल प्रदेश में बॉर्डर के पास से पांच लोगों को चीनी सेना के अगवा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बात का दावा अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग(Ninong ering) ने किया है। अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग(Ninong ering) ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने दावा किया है कि चीनी की सेना ने बॉर्डर के पास से 5 भारतीयों का अपहरण कर लिया है।

अरुणाचल प्रदेश से कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग(Ninong ering) ने दावा किया है कि अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले के रहने वाले पांच लोगों का कथित तौर पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी(China People Liberation Army) ने अपहरण कर लिया है। उन्होंने ट्वीट में बताया कि कुछ महीने पहले भी इसी तरह की घटना हुआ थी। चीन की सेना को जवाब दिया जाना चाहिए।

कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने समाचार एजेंसी एएनआइ से कहा है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी((पीएलए) ने अरुणाचल प्रदेश में ऊपरी सुबनसिरी जिले के नाचो के 5 लड़कों का अपहरण कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह ऐसे समय में हुआ है, जब राजनाथ सिंह रूस और चीन के रक्षा मंत्री से मिल रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मीपीएलए) की इस कार्रवाई ने बहुत गलत संदेश भेजा है

बता दें कि पिछले कई महीनों से भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव बना हुआ है। चीन ने कई बार भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश भी की है। हाल ही में चीन ने पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे के कुछ भारतीय क्षेत्रों पर कब्जा करने कू कोशिश की, जिसे भारतीय सैनिकों ने नाकाम कर दिया। भारत और चीन के बीच लद्दाख सीमा को लेकर फिलहाल तनाव जारी है। भारत ने भारत ने अतिरिक्त बल और हथियारों को सीमा के पास इलाकों में भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button