ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
देश

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दवाड़ा में दरका पहाड़, सुबह से वाहनों की आवाजाही बंद; ब्‍यास नदी में पहुंचा मलबाचंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दवाड़ा में दरका पहाड़, सुबह से वाहनों की आवाजाही बंद; ब्‍यास नदी में पहुंचा मलबा

मंडी। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दवाड़ा में पहाड़ दरकने से भारी मलबा आ गया है। मंडी से कुल्लू के बीच दवाड़ा के पास मार्ग बंद हो गया है। सुबह चार बजे के करीब पहाड़ी से पत्‍थर गिरने से शुरू हो गए थे। आठ बजे के बाद भारी मलबा मार्ग पर आ गया। पहाड़ से लगातार पत्‍थर गिरने से मार्ग को खोलने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने तड़के ही वाहनों की आवाजाही रोक दी थी। मौसम साफ होने के बावजूद दवाड़ा के कारा नामक स्थान पर पहाड़ी से भारी भूस्‍खलन हुआ है। मौके पर पुलिस सहित एनएच की मशीनरी तैनात है। पत्थर थोड़ी थोड़ी देर बाद गिर रहे हैं। स्‍‍िथति सामान्य होने पर ही मार्ग को खोला जाएगा।

इस जगह पर अकसर पहाड़ी से पत्थर गिरते रहते हैं। बीते दिनों भी यहां वाहनों पर पत्‍थर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी। पिछले साल भी गाड़ी पर पत्थर गिरने की घटनाएं हुई थीं। इसी स्थान पर ब्यास नदी सड़क तक पहुंच जाती है। बरसात के दौरान यहां ज्‍यादातर हाईवे ठप हो जाता है।

भारी बारिश होने पर कई बार नदी का पानी भी हाईवे पर अा जाता है। इस दौरान यातायात के लिए मार्ग अवरूद्ध हो जाता है। लेकिन शनिवार को मौसम साफ होने पर भी पहाड़ी से भूस्‍खलन शुरू हो गया और सुबह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। प्रशासन ने कुल्लू की ओर से आ रहे वाहनों को बाया कटौला होकर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button