ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

Aadhaar Card में घर बैठे अपडेट करा सकते हैं पता, बहुत आसान है तरीका, ये रहा स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) 12 अंक की पहचान संख्या Aadhaar जारी करता है। Aadhaar Card का इस्तेमाल वैध साक्ष्य के तौर पर करने के लिए बहुत जरूरी है कि आपके आधार में दर्ज जानकारी बिल्कुल अपडेटेड हो। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि हम नौकरी में ट्रांसफर हो जाने या किराये का मकान होने की वजह से अपनी रिहाइश बदलते हैं। ऐसे मे आधार कार्ड में नया पता अपडेट कराना बहुत जरूरी होता है। आप ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी एड्रेस अपडेट करा सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान देना जरूरी है कि आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट कराने के लिए आपको वैध एड्रेस प्रूफ देने की जरूरत होती है।

UIDAI का कहना है कि अगर आप ऑनलाइन एड्रेस अपडेट कराना चाहते हैं तो आपके द्वारा उपलब्ध कराया गया दस्तावेज आपके नाम से होना चाहिए। साथ ही UIDAI द्वारा स्वीकृत 44 दस्तावेजों की सूची में शामिल होना चाहिए। इस सूची में पासपोर्ट, रेंट एग्रीमेंट, बैंक स्टेटमेंट या पासबुक, टेलीफोन बिल, बिजली बिल, वोटर आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डॉक्युमेंट्स शामिल हैं।

 

अगर आपका मोबाइल नंबर UIDAI के साथ रजिस्टर्ड है तो आप ऑनलाइन एड्रेस अपडेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरा प्रॉसेसः

  • आधार के सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल (https://ssup.uidai.gov.in/ssup) पर लॉग-इन करिए।
  • इसके बाद ‘Proceed to update Address’ टैब पर क्लिक कीजिए।
  • अब 12 अंक की आधार संख्या और कैप्चा कोड डालकर ‘Send OTP’ पर क्लिक करिए।
  • अब वैध पहचान पत्र के साथ एड्रेस अपडेट करने के विकल्प को चुनिए।
  • इसके बाद निर्दिष्ट स्थान पर एड्रेस भरें और साथ ही डॉक्युमेंट अपलोड करके सबमिट कर दीजिए।

इसके बाद एक निश्चित समय के भीतर आधार कार्ड में आपका एड्रेस अपडेट कर दिया जाएगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर आपके पास को डॉक्युमेंट प्रूफ नहीं है, तो भी आप एड्रेस वैलिडेशन लेटर के जरिए एड्रेस अपडेट करा सकते हैं। आप चार स्टेप के साथ यह वैलिडेशन लेटर प्राप्त कर सकते हैं।

दूसरी सबसे अहम बात यह है कि आप एड्रेस प्रूफ में एक अगर एक से अधिक पृष्ठ हैं तो आप सभी को स्कैन करें और एक पीडीएफ फाइल बना लें। इसके बाद ही आप उसे UIDAI की वेबसाइट पर अपलोड करें।

Related Articles

Back to top button