ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
दिल्ली/NCR

संविधान, भ्रष्टाचार और मोदी-केजरीवाल पर हमला… राहुल गांधी की रैली की बड़ी बातें

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीलमपुर सीट पर रैली करके राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार का आगाज किया. बीजेपी और आम आदमी पार्टी, दोनों पार्टियां उनके निशाने पर रहीं. पीएम मोदी और केजरीवाल पर उन्होंने जमकर हमले बोले. राहुल ने अपने भाषण में संविधान, पिछड़ों, दलितों का जिक्र किया तो अडानी-अंबानी का नाम लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा. भ्रष्टाचार खत्म करने और दिल्ली को पेरिस बनाने वाले केजरीवाल के दावों पर भी हमला बोला. झूठे वादे करने की बात कहते हुए उन्होंने पीएम मोदी और केजरीवाल को एक जैसा ही करार दिया. आइए जानते हैं सीलमपुर रैली में राहुल गांधी के भाषण की बड़ी बातें.

    1. केजरीवाल की नीतियों पर हमला: राहुल गांधी ने केजरीवाल की नीतियों पर हमला किया. हालांकि, वो व्यक्तिगत हमलों से बचे. केजरीवाल को पीएम मोदी की तरह झूठे वादे करने वाला बताया. अडानी पर चुप्पी साधने वाला कहा. महंगाई के मुद्दे को लेकर भी घेरा. साथ ही दिल्ली की खराब हवा के लिए केजरीवाल पर सवाल खड़े किए.
    2. राहुल गांधी ने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा करके सत्ता में आए केजरीवाल भ्रष्टाचार खत्म नहीं कर पाए. हालांकि, इस दौरान शराब घोटाला, शीशमहल जैसे मुद्दों पर चुप ही रहे. वो सीधे तौर पर केजरीवाल को भ्रष्टाचारी या भ्रष्टाचार का आरोपी कहने से भी बचे.
    3. राहुल की रैली से अजय माकन की दूरी: केजरीवाल को एंटी नेशनल बोलने वाले अजय माकन राहुल गांधी की रैली से दूर रखे गए. इसे भविष्य में केंद्र में इंडिया गठबंधन को बचाए रखने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है.
    4. डीएम फैक्टर यानी अपने बेस वोट (दलित मुस्लिम) पर जोर: जय बापू, जय भीम, जय संविधान के नाम से रैली. राहुल ने रैली के लिए मुस्लिम बहुल सीलमपुर को चुना. राहुल ने अपने संबोधन में दलितों को आबादी के हिसाब से आरक्षण का वादा किया. मुस्लिमों को रिझाने के लिए कहा कि किसी धर्म के व्यक्ति के खिलाफ हिंसा होगी तो राहुल गांधी वहां पीड़ितों के साथ खड़ा रहेगा.
  1. शीला दीक्षित: राहुल ने रैली में शीला दीक्षित के कार्यकाल की याद दिलाते हुए बीजेपी और आम आदमी पार्टी को कोसा.
  2. अमीरी-गरीबी वाला बयान: राहुल गांधी ने रैली में कहा कि देश में अमीर और अमीर हो रहा है. गरीब और गरीब हो रहा है. ये बोलकर उन्होंने कांग्रेस को बड़ी आबादी से जोड़ने की कोशिश की.

Related Articles

Back to top button