ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
उत्तरप्रदेश

UP के लड़के को बिहार में मिली दुल्हन, देखने गया तो बना बंधक; गांववालों ने कहा- नक्सली है… डर से गई ही नहीं पुलिस

उत्तर प्रदेश के हाथरस में रहने वाले एक युवक को शादी के लिए ऑनलाइन दुल्हन की तलाश भारी पड़ गई है. बिहार के कैमूर में रहने वाले जालसाजों ने पीड़ित को झांसे में लेकर लड़की दिखाने के बहाने बुलाया और वहां बंधक बना लिया. गनीमत रही कि किसी माध्यम से पुलिस को खबर हो गई. इसके बाद पुलिस छापा मार दिया. इस दौरान एक महिला समेत चार आरोपी बंधक बनाए गए तीन लोगों को छोड़ कर मौके से भागने में सफल रहे. पुलिस ने इन्हें मुक्त कराने के बाद आरोपियों की तलाश में दबिश तेज कर दी है.

घटना 11 जनवरी की दोपहर का है. कैमूर के एसपी हरिमोहन शुक्ला के मुताबिक उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के रहने वाला युवक शादी के लिए ऑनलाइन दुल्हन तलाश रहा था. इसके लिए वह विभिन्न वेबसाइटों पर अपना बॉयोडेटा लगाया था. इधर, कैमूर में बैठे कुछ जालसाज इन्हीं वेबसाइटों पर शिकार की तलाश कर रहे थे. इस दौरान जालसाजों ने हाथरस में रहने वाले अपने एजेंट के जरिए युवक से संपर्क किया.इसके बाद युवक को वीडियो कॉल पर एक लड़की की तस्वीर दिखाई और आगे की बातचीत के लिए उसे कैमूर आने का न्यौता दिया.

बभनी गांव के जंगल में बनाया था बंधक

पुलिस के मुताबिक युवक भी लड़की की शक्ल सूरत देखकर खुश हो गया और उससे शादी की बात करने के लिए अपने दो दोस्तों के साथ कार में सवार होकर 11 जनवरी को कैमूर पहुंच गया. वहां पहुंचने पर एक महिला और तीन अन्य लोग मिले, जो इन तीनों को भगवानपुर थाना क्षेत्र के बभनी गांव ले गए और वहां जंगल में इन तीनों को ही बंधक बनाकर डाल दिया. संयोग से इसी दौरान पुलिस को सूचना मिल गई और पुलिस ने दबिश देकर तीनों युवकों को आरोपियों से मुक्त कराया है. फिलहाल तीनों पीड़ित कैमूर पुलिस की अभिरक्षा में हैं.

नक्सलाइट की मिली थी सूचना

जानकारी के मुताबिक बदमाश तीनों पीड़ितों को गाड़ी में बैठाकर रात के समय जंगल की ओर ले गए थे. इन्हें देखकर गांव वालों को नक्सलाइट का शक हो गया. ग्रामीणों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इतने में जिस होटल में इन तीनों युवकों को ठहरना था, उसके मैनेजर ने पुलिस को सूचना दे दी. आशंका जताई कि उसके मेहमानों के साथ कुछ बुरा हुआ है, इसलिए वह होटल नहीं पहुंच पाए हैं. इस सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने जंगल में दबिश देकर तीनों युवकों को मुक्त कराया है.

Related Articles

Back to top button